Today Weather: उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 24 घंटे के अंदर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे कई राज्यों में एक बार फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 की स्पीड से हवा चलेगी।

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 6-7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 18 जुलाई के बाद फिर से बारिश बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ दक्षिणी राज्यों में लू और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।
किन 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज 15 जुलाई को ओडिशा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
- दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल (15-18 जुलाई): दिल्ली में इस पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 15 जुलाई को भी मौसम लगभग समान रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन भी पार्टली क्लाउडी स्काई यानी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की बात कही है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट (15-19 जुलाई): मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 15 से 19 जुलाई के बीच कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 17 जुलाई तक बारिश होगी। जबकि 17 से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 18 और 19 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत कई जिलों में 15 से 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार में बारिश का अलर्ट (15-20 जुलाई): IMD ने बिहार में 15 से 16 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि 16 से 20 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
| शहर | अधिकतम तापमान(15 जुलाई) | न्यूनतम तापमान(15 जुलाई) |
| दिल्ली | 38°C | 30°C |
| मुंबई | 31°C | 28°C |
| चेन्नई | 37°C | 29°C |
| कोलकाता | 33°C | 28°C |
| लखनऊ | 35°C | 29°C |
| पटना | 34°C | 28°C |
| रांची | 31°C | 24°C |
| भोपाल | 32°C | 26°C |
| जयपुर | 36°C | 29°C |
| शिमला | 28°C | 20°C |
| नैनीताल | 26°C | 22°C |
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
- राजस्थान में बारिश का अलर्ट (15-20 जुलाई): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 14 से 20 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। हालांकि इस दौरान में राज्य में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन कई इलाकों में सामान्य वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
- हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट (15-20 जुलाई): मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश होगी। 17 से 20 जुलाई के बीच वर्षा की गतिविधियां और बढ़ेंगी तथा 18 से 20 जुलाई के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (15-20 जुलाई): IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 15 जुलाई को कई स्थानों पर बारिश होगी। 16 से 20 जुलाई तक वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। साथ ही 15 से 20 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
- झारखंड में बारिश का अलर्ट (15-20 जुलाई): मौसम विभाग ने झारखंड में 15 से 17 जुलाई तक व्यापक बारिश की संभावना जताई है। वहीं 15 से 17 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 20 जुलाई के बीच भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?
- जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट (15-20 जुलाई): IMD के लेटेस्ट अपटेड के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 15 से 17 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश होगी। 18 से 20 जुलाई के दौरान वर्षा का दायरा बढ़ेगा और कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।
