आमिर ख़ान ने कहा, ‘सोनम वांगचुक पर नहीं बनी थी थ्री इडियट्स’, भूख हड़ताल पर की ये टिप्पणी


आमिर ख़ान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 16 जुलाई 2026 को लंदन स्थित बीएफआई साउथबैंक में आयोजित बीएफआई प्रेज़ेंट्स: आमिर ख़ान इन कन्वर्सेशन कार्यक्रम के दौरान माइक मैक-कैहिल (बाएं) और आमिर ख़ान

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

जाने-माने अभिनेता आमिर ख़ान ने आख़िरकार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बेमियादी भूख हड़ताल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन कर रहे हैं.

कई लोग सवाल उठा रहे थे कि अन्ना हजारे के अनशन में समर्थन करने पहुँचे आमिर ख़ान अब कहाँ हैं जबकि थ्री इडियट्स फ़िल्म वांगचुक के कामों से ही प्रेरित थी.

गुरुवार को लंदन इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में आमिर ख़ान ने इस बात को ख़ारिज किया है कि फ़िल्म थ्री इडियट्स में उनका किरदार ‘रैंचो’ सोनम वांगचुक से प्रेरित था.

लंदन इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में आमिर ख़ान की फ़िल्म लगान की भी स्क्रीनिंग हुई. 25 साल पूरे होने के मौक़े पर फ़िल्म की विरासत पर एक विशेष बातचीत आयोजित की गई, जिसमें आमिर ने दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए.



Leave a Comment