आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026– रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 30 जून 2026 से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन पत्र भरकर (rrb technician grade 3 apply) जमा कर सकते हैं। बोर्ड ने आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना के साथ आवेदन लिंक एक्टिव किया है। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। वहीं अभ्यर्ती 1 से 8 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन लिंक
ये भी पढ़ें: RRB तकनीशियन ग्रेड 3 सिलेबस 2026
This Story also Contains
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – अवलोकन
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : रिक्तियां (rrb technician grade 3 vacancy 2026)
- RRB तकनीशियन ग्रेड-III वेतन 2026 (rrb technician grade 3 salary)
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 में कौन कौन से पद
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – राष्ट्रीयता / नागरिकता
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : आवश्यक दस्तावेज
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : परीक्षा पैटर्न (rrb technician exam pattern)
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : चयन से संबंधित मुख्य बिंदु (CBT के बाद)
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : सिलेबस (rrb technician grade 3 syllabus)
- तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : क्षेत्रीय वेबसाइटें
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – एडमिट कार्ड
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती 2026 – परीक्षा
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की 2026
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2026
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 कटऑफ 2026
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 दस्तावेज सत्यापन
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III तैयारी कैसे करें?

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के अंतर्गत जारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (rrb technician grade 3 notification) CEN No. 02/2026 के माध्यम से तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक पद तकनीशियन ग्रेड-III के लिए निर्धारित किए गए हैं। आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के तहत कुल 6565 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिनमें तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 पद और तकनीशियन ग्रेड 3 के 6242 पद शामिल हैं। बड़ी संख्या में रिक्तियां होने के कारण आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 उम्मीदवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। rrb technician grade 3 notification विस्तृत रूप से जारी कर दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन के समय आधार सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेजों को सही रूप में अपडेट रखने की सलाह दी है।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-III पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों एवं उत्पादन इकाइयों में की जाएगी। आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से rrb technician grade 3 apply आवेदन करना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी तकनीशियन 2026-27 की विस्तृत अधिसूचना (rrb technician grade 3 notification) 30 जून को जारी कर दी गई है। नीचे लेख से आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ लिंक
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 विस्तृत अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदानुसार 18 से 33 वर्ष रखी गई है। आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें। आरआरबी एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट) आंसर की देखें
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – अवलोकन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB Technician Grade 3 भर्ती 2026 रेलवे में तकनीकी पदों पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लेनी चाहिए। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।
|
विवरण |
जानकारी |
|
भर्ती बोर्ड |
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards) |
|
विभाग |
रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) |
|
विज्ञापन संख्या |
CEN No. 02/2026 |
|
भर्ती का नाम |
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 |
|
पद का नाम |
तकनीशियन ग्रेड 3 |
|
तकनीशियन ग्रेड 3 पद (rrb technician grade 3 vacancy 2026) |
6242 |
|
आवेदन प्रारंभ तिथि |
30 जून 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
29 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
|
आवेदन का माध्यम |
ऑनलाइन |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
rrbapply.gov.in |
|
आयु सीमा |
18 से 30 वर्ष |
|
चयन प्रक्रिया |
सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण |
आरआरबी संबंधित अन्य लेख देखें:
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी किया गया है। तकनीशियन ग्रेड-III पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, शुल्क भुगतान, आवेदन संशोधन तथा भर्ती प्रक्रिया के अन्य महत्वपूर्ण चरणों की जानकारी जानना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों और कार्यक्रम का विवरण नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध है।
|
कार्यक्रम |
तिथि |
|
आधिकारिक अधिसूचना जारी |
शॉर्ट नोटिस- 18 मई 2026 |
|
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
30 जून 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
29 जुलाई 2026 रात्रि (11:59 बजे तक) |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
|
आवेदन सुधार (Correction) तिथि |
1 से 8 अगस्त 2026 |
| स्क्राइब उम्मीदवारों को अपनी स्क्राइब संबंधी जानकारी देनी की तिथि | 11 से 15 अगस्त 2026 |
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
सूचित किया जाएगा |
|
सीबीटी परीक्षा तिथि |
सूचित किया जाएगा |
|
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 परीक्षा आंसर की |
सूचित किया जाएगा |
|
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 परीक्षा रिजल्ट |
सूचित किया जाएगा |
ये भी देखें:- आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : रिक्तियां (rrb technician grade 3 vacancy 2026)
आरआरबी CEN No. 02/2026 के तहत तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती अधिसूचना के अनुसार तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए कुल 6565 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। हालांकि, इस भर्ती अभियान का मुख्य आकर्षण तकनीशियन ग्रेड 3 पद हैं, जिनके लिए सबसे अधिक 6242 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। rrb technician grade 3 vacancy 2026 पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध है।
rrb technician grade 3 vacancy 2026 : पद अनुसार रिक्तियां
|
पद का नाम |
रिक्तियों की संख्या |
|
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल |
323 पद |
|
टेक्नीशियन ग्रेड-III |
6242 पद |
|
कुल रिक्तियां |
6565 पद |
RRB तकनीशियन ग्रेड-III वेतन 2026 (rrb technician grade 3 salary)
RRB तकनीशियन ग्रेड-III पद उन उम्मीदवारों के लिए एक आकर्षक सरकारी नौकरी का अवसर है, जो रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। 7वें वेतन आयोग के अनुसार rrb technician grade 3 salary मूल वेतन 19,900 प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) तथा अन्य रेलवे सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 में कौन कौन से पद
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-III में विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के पद शामिल होते हैं। 2026 की विस्तृत ट्रेड-वार सूची संबंधित आरआरबी नोटिफिकेशन में दी जाएगी, लेकिन आमतौर पर तकनीशियन ग्रेड-III के अंतर्गत निम्नलिखित ट्रेड/पद शामिल किए जाते हैं:
RRB तकनीशियन ग्रेड 3 पदों की सूची
-
तकनीशियन ग्रेड-III (इलेक्ट्रिकल)
-
टेक्नीशियन ग्रेड 3 (फिटर)
-
तकनीशियन ग्रेड-III (वेल्डर)
-
तकनीशियन ग्रेड 3 (टर्नर)
-
तकनीशियन ग्रेड 3 (मशीनिस्ट)
-
तकनीशियन ग्रेड 3 (रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग)
-
तकनीशियन ग्रेड-III (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक)
-
तकनीशियन ग्रेड-III (वायरमैन)
-
तकनीशियन ग्रेड-III (डीजल मैकेनिक)
-
टेक्नीशियन ग्रेड 3 (मोटर मैकेनिक)
-
तकनीशियन ग्रेड-III (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)
-
टेक्नीशियन ग्रेड 3 (मिलराइट मेंटेनेंस मैकेनिक)
-
तकनीशियन ग्रेड-III (ट्रैक मशीन)
-
तकनीशियन ग्रेड-III (सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित ट्रेड)
-
टेक्नीशियन ग्रेड-III (कैरेज एवं वैगन)
-
तकनीशियन ग्रेड 3 (लोकोमोटिव मेंटेनेंस से संबंधित ट्रेड)
इन पदों के लिए सामान्यतः मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI, NCVT/SCVT या संबंधित तकनीकी ट्रेड में योग्यता मांगी जाती है। अंतिम ट्रेड-वार रिक्तियां, योग्यता और रेलवे जोनवार पदों का विवरण आरआरबी तकनीशियन 2026 की विस्तृत अधिसूचना (CEN 02/2026) में उपलब्ध कराया गया है।
RRB JE 2026 आंसर की डायरेक्ट लिंक
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी आरआरबी ग्रेड 3 भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर अभ्यर्थियों की पात्रता अस्थायी रूप से स्वीकार की जाएगी, जबकि अंतिम सत्यापन दस्तावेज जांच के दौरान किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा आवेदन में गलत या भ्रामक जानकारी दी जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में निरस्त की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को सावधानीपूर्वक जांच लेना चाहिए।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – राष्ट्रीयता / नागरिकता
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त नेपाल और भूटान के नागरिक, भारत में स्थायी रूप से बसे तिब्बती शरणार्थी तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित अन्य पात्र श्रेणियों के भारतीय मूल के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को आवश्यक पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – आयु सीमा
RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
|
पद का नाम |
आयु सीमा |
|
तकनीशियन ग्रेड-III |
18 से 30 वर्ष |
नोट: आवेदन पत्र में दर्ज जन्मतिथि मैट्रिक/एसएसएलसी प्रमाणपत्र के अनुसार ही होनी चाहिए। बाद में जन्मतिथि में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – शैक्षिक योग्यता (rrb technician grade 3 qualification)
RRB Technician Grade 3 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अंतिम आवेदन तिथि तक निर्धारित rrb technician grade 3 qualification शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) अथवा कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिसशिप (CCAA) प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन पदों के लिए आईटीआई/सीसीएए योग्यता निर्धारित है, वहां केवल वही योग्यता मान्य होगी। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा को आईटीआई के विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा, जब तक कि विस्तृत अधिसूचना में अलग से उल्लेख न किया गया हो।
rrb technician grade 3 qualification
|
पद का नाम |
शैक्षिक योग्यता |
|
तकनीशियन ग्रेड-III |
संबंधित ट्रेड में ITI / Course Completed Act Apprenticeship (CCAA) |
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का निर्धारित भाग वापस किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क विवरण
|
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
शुल्क वापसी |
भुगतान का माध्यम |
|
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस |
₹500 |
CBT में उपस्थित होने पर ₹400 वापस |
इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI |
|
एससी / एसटी / महिला / PwBD / भूतपूर्व सैनिक / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक / EBC |
₹250 |
CBT में उपस्थित होने पर ₹250 वापस |
इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI |
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता एवं अन्य विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना लाभदायक रहेगा। नीचे आवेदन प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी गई है।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध “RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले New Registration विकल्प के माध्यम से पंजीकरण करें।
-
पंजीकरण के दौरान अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

-
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
-
आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
-
निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

-
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की अंतिम बार जांच करें।
-
सभी विवरण सही पाए जाने पर आवेदन पत्र सबमिट करें।
-
सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र देखें
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : आवश्यक दस्तावेज
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के दौरान निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ये दस्तावेज उम्मीदवार की पहचान, शैक्षिक योग्यता, आयु और आरक्षण श्रेणी की पुष्टि के लिए आवश्यक होते हैं। आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार और अद्यतन रखने चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में परेशानी का सामना न करना पड़े।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
-
कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका
-
संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र
-
CCAA (Course Completed Act Apprenticeship) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)
-
हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
-
स्कैन किए गए हस्ताक्षर
-
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
-
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
-
भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (Ex-Servicemen के लिए, यदि लागू हो)
-
निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
-
बैंक खाता विवरण एवं बैंक पासबुक की प्रति (शुल्क वापसी हेतु)
-
ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी
-
अन्य दस्तावेज, जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित किया जाए
महत्वपूर्ण निर्देश
दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहता है या उसके दस्तावेजों में विसंगति पाई जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों की वैधता और विवरण की जांच अवश्य कर लें।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चरणों के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर उम्मीदवारों की पात्रता, योग्यता एवं चिकित्सीय फिटनेस की जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय केवल एक ही आरआरबी का चयन करना चाहिए, क्योंकि एक से अधिक आरआरबी में आवेदन करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया के चरण
-
उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
-
प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही RRB के अंतर्गत आवेदन कर सकेगा।
-
आवेदन के दौरान चयनित RRB को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
-
एक से अधिक RRB में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
चयन के मुख्य चरण
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
यह भर्ती प्रक्रिया का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा।
-
परीक्षा में उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, रीजनिंग तथा सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन किया जाएगा।
-
CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
-
CBT में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
-
इस चरण में शैक्षणिक योग्यता, आयु, पहचान, श्रेणी प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
-
सभी दस्तावेजों का मूल रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
-
दस्तावेज सत्यापन में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।
-
रेलवे द्वारा निर्धारित चिकित्सीय मानकों के अनुसार उम्मीदवारों की फिटनेस की जांच की जाएगी।
-
मेडिकल रूप से फिट पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
नोट: अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण में सफल होने के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस । आरआरबी एनटीपीसी की तैयारी कैसे करें
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : परीक्षा पैटर्न (rrb technician exam pattern)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए निर्धारित rrb technician exam pattern के अनुसार ली जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की तकनीकी योग्यता, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता का मूल्यांकन करना है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है।
rrb technician exam pattern तकनीशियन ग्रेड-III (Pay Level-2)
|
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
|
गणित |
25 |
25 |
|
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति |
25 |
25 |
|
सामान्य विज्ञान |
40 |
40 |
|
सामान्य जागरूकता |
10 |
10 |
|
कुल |
100 |
100 |
-
परीक्षा अवधि: 90 मिनट
-
नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर
-
न्यूनतम योग्यता अंक:
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : चयन से संबंधित मुख्य बिंदु (CBT के बाद)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती 2026 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के बाद चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है। CBT के परिणाम के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से अंतिम चयन किया जाता है। चयन प्रक्रिया से जुड़े प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं।
-
CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के प्रदर्शन के आधार पर ही उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
-
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
-
यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
-
अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन में सफल होने पर निर्भर करेगा।
-
रेलवे भर्ती बोर्ड केवल चयनित उम्मीदवारों की सिफारिश करता है, अंतिम नियुक्ति संबंधित रेलवे प्रशासन द्वारा की जाती है।
यह भी पढ़ें:
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : सिलेबस (rrb technician grade 3 syllabus)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा मुख्य रूप से सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता पर आधारित होती है। तकनीशियन ग्रेड-III सिलेबस (rrb technician grade 3 syllabus) मुख्य रूप से 10वीं स्तर और ITI ट्रेड आधारित ज्ञान पर केंद्रित रहता है, जिससे उम्मीदवार की बुनियादी और तकनीकी समझ का मूल्यांकन किया जा सके।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 सिलेबस 2026 (rrb technician grade 3 syllabus)
|
विषय |
सिलेबस विवरण |
|
गणित (Mathematics) |
संख्या पद्धति, पूर्णांक, भिन्न व दशमलव, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, समय एवं कार्य, समय-स्पीड-दूरी, औसत, अनुपात एवं समानुपात, बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति का आधार |
|
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning) |
एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, संख्या व वर्ण श्रृंखला, वर्गीकरण, वेन डायग्राम, दिशा-निर्देश, रक्त संबंध, तार्किक तर्क, निर्णय क्षमता, पहेलियाँ |
|
सामान्य विज्ञान (General Science) |
भौतिकी (गति, बल, कार्य-ऊर्जा, विद्युत, चुंबकत्व), रसायन विज्ञान (पदार्थ, अम्ल-क्षार, रासायनिक अभिक्रिया), जीव विज्ञान (कोशिका, मानव शरीर, पौधे एवं प्राणी तंत्र) – कक्षा 10 स्तर |
|
सामान्य जागरूकता (General Awareness) |
करेंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण, सरकारी योजनाएं, रेलवे से संबंधित सामान्य ज्ञान |
|
तकनीकी ज्ञान (ITI Trade Related) |
संबंधित ट्रेड (Fitter, Electrician, Welder आदि) से जुड़े बेसिक थ्योरी, वर्कशॉप प्रैक्टिकल नॉलेज, टूल्स एवं मशीनों का उपयोग, सुरक्षा नियम, ट्रेड बेसिक्स |
महत्वपूर्ण निर्देश
-
परीक्षा का स्तर 10वीं एवं ITI आधारित होगा।
-
प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
-
नकारात्मक अंकन लागू रहेगा।
-
उम्मीदवारों को सभी विषयों का संतुलित अध्ययन करना चाहिए।
तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : क्षेत्रीय वेबसाइटें
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड और परिणाम विभिन्न क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट को मिस न करें। नीचे सभी प्रमुख क्षेत्रीय RRB बोर्ड और उनकी आधिकारिक वेबसाइटों की सूची दी गई है।
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : क्षेत्रीय बोर्ड एवं वेबसाइट सारणी
|
क्षेत्रीय RRB बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट |
|
आरआरबी अहमदाबाद |
rrbahmedabad.gov.in |
|
आरआरबी अजमेर |
rrbajmer.gov.in |
|
आरआरबी बेंगलुरु |
rrbbnc.gov.in |
|
आरआरबी भोपाल |
rrbbhopal.gov.in |
|
आरआरबी भुवनेश्वर |
rrbbbs.gov.in |
|
आरआरबी बिलासपुर |
rrbbilaspur.gov.in |
|
आरआरबी चंडीगढ़ |
rrbcdg.gov.in |
|
आरआरबी चेन्नई |
rrbchennai.gov.in |
|
आरआरबी गुवाहाटी |
rrbguwahati.gov.in |
|
आरआरबी जम्मू-श्रीनगर |
rrbjammu.nic.in |
|
आरआरबी कोलकाता |
rrbkolkata.gov.in |
|
आरआरबी मालदा |
rrbmalda.gov.in |
|
आरआरबी मुंबई |
rrbmumbai.gov.in |
|
आरआरबी मुजफ्फरपुर |
rrbmuzaffarpur.gov.in |
|
आरआरबी पटना |
rrbpatna.gov.in |
|
आरआरबी प्रयागराज |
rrbpryj.gov.in |
|
आरआरबी रांची |
rrbranchi.gov.in |
|
आरआरबी सिकंदराबाद |
rrbsecunderabad.gov.in |
|
आरआरबी सिलीगुड़ी |
rrbsiliguri.gov.in |
|
आरआरबी तिरुवनंतपुरम |
rrbthiruvananthapuram.gov.in |
|
आरआरबी गोरखपुर |
rrbgkp.gov.in |
ये भी पढ़ें: आरआरबी एएलपी वेतन 2026 । आरआरबी एएलपी प्रश्न पत्र 2025
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 – एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए इसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती 2026 – परीक्षा
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा किया जाएगा। परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू रहेगा। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की 2026
CBT परीक्षा समाप्त होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2026
तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 का परिणाम CBT और आगे की चयन प्रक्रिया के आधार पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। परीक्षा के साथ आरआरबी तकनीशियन ग्रेड का स्कोरकार्ड (rrb technician grade 3 scorecard) भी जारी की जाएगी। चयन प्रक्रिया में CBT स्कोर के साथ दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंतिम मेरिट सूची इन्हीं चरणों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 कटऑफ 2026
कटऑफ अंक प्रत्येक श्रेणी, क्षेत्र और रिक्तियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किए जाएंगे। यह परीक्षा के कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा। केवल कटऑफ अंक या उससे अधिक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। अंतिम चयन मेरिट और कटऑफ दोनों के आधार पर किया जाएगा।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 दस्तावेज सत्यापन
CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी दस्तावेजों का मूल रूप में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाता है।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III तैयारी कैसे करें?
तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। इस परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए संतुलित तैयारी जरूरी है।
तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स
-
नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझें और उसी के अनुसार तैयारी करें।
-
प्रतिदिन सभी विषयों के लिए एक निश्चित अध्ययन समय तय करें।
-
गणित और रीजनिंग का नियमित अभ्यास करें और शॉर्ट ट्रिक्स सीखें।
-
सामान्य विज्ञान के लिए NCERT आधारित अध्ययन करें।
-
ITI/ट्रेड से संबंधित तकनीकी विषयों पर विशेष ध्यान दें।
-
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न समझ में आए।
-
नियमित मॉक टेस्ट देकर समय प्रबंधन सुधारें।
-
करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के लिए रोज़ समाचार पढ़ें।
-
महत्वपूर्ण नोट्स बनाकर नियमित रिवीजन करें।
-
स्वास्थ्य, नींद और मानसिक संतुलन बनाए रखें ताकि परीक्षा प्रदर्शन बेहतर हो सके।