आस‍िम मुनीर कमांडर्स के साथ करते रहे बैठक, इधर शाहबाज शरीफ ने किया खेल – Air fares likely to increase Shehbaz Sharif government raise jet fuel price


Last Updated:

Pakistan News: अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से छिड़ गई है. अमेरिकी फौज ने ईरान के विभिन्‍न हिस्‍सों में हमले किए हैं. दूसरी तरफ, तेहरान की तरफ से भी पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. अब ईरानी फौज ने एनर्जी कॉरिडोर होर्मुज स्‍ट्रेट को बंद करने का ऐलान कर दिया है. जंग के फिर से शुरू होने से पाकिस्‍तान में ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई है.

आस‍िम मुनीर कमांडर्स के साथ करते रहे बैठक, इधर शाहबाज शरीफ ने किया खेलZoom

पाकिस्‍तान की शहबाज शरीफ सरकार ने फ्यूल प्राइस बढ़ा दी है. इससे हवाई यात्रा के महंगा होने की संभावना बढ़ गई है. (फाइल फोटो/Reuters)

Pakistan News: पाकिस्‍तान के फील्‍ड मार्शल आसिम मुनीर ने सेना के अफसरों के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक की है. यह बैठक बलूचिस्‍तान में चल रहे बवाल पर काबू पाने के तौर-तरीकों पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी. मुनीर ने इस बैठक में सेना के टॉप कमांडर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई और अल्‍टीमेटम देते हुए बलूच विद्रोहियों से निपटने का आदेश दिया. आसिम मुनीर जब आर्म कमांडर्स की बैठक ले रहे थे, तब उनके देश में एक और समस्‍या सिर उठा रही थी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐसा खेल किया जिसका खामियाजा लाखों पाकिस्‍तानियों को भुगतना होगा. ईरान जंग फिर से छ‍िड़ने के बाद तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हुई है. इसके देखते हुए शहबाज सरकार ने फ्यूल की कीमतें बढ़ा दी हैं. जेट फ्यूल की कीमत भी 13.23 रुपये (पाकिस्‍तानी मुद्रा) तक बढ़ाई गई है. इसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ने की प्रबल संभावना है. किराये में वृद्धि होने के आसार बढ़ गए हैं.

पाकिस्तान में हवाई यात्रा जल्द महंगी हो सकती है. पाकिस्‍तान सरकार ने जेट ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमत में 13.23 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद एयरलाइंस की ऑपरेशनल लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. बढ़ी हुई लागत का सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा और आने वाले दिनों में हवाई किरायों में इजाफा किया जा सकता है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में जेट ईंधन की नई कीमत 251.02 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तय की गई है. इससे राष्ट्रीय विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के साथ-साथ निजी एयरलाइंस की संचालन लागत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेशनल कॉस्‍ट का सबसे बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर टिकट दरों पर पड़ना स्वाभाविक है.

शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के बीच अच्‍छी ट्यूनिंग मानी जाती है. (फाइल फोटो/Reuters)

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी वृद्धि की संभावना

यह फैसला ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण पेट्रोल की कीमत में लगभग 13 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में करीब 14 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है. इससे पहले 28 जून को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर पेट्रोलियम लेवी बढ़ा दी थी, लेकिन खुदरा ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हाई-स्पीड डीजल पर पेट्रोलियम लेवी बढ़ाकर 79.54 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर कर दी गई, जबकि पेट्रोल पर यह बढ़कर 66.64 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई. हालांकि, केरोसीन पर लगने वाली लेवी में कोई बदलाव नहीं किया गया.

आम जनता को लाभ नहीं

सरकार ने उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया और पेट्रोल व डीजल की खुदरा कीमतों को पहले जैसे रखा. इसके विपरीत, केरोसीन तेल की कीमत में 6.85 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई, जिसके बाद इसकी नई कीमत 227.05 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई. जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन पर बढ़ते करों का असर केवल विमानन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महंगाई पर भी इसका असर पड़ सकता है. फिलहाल यात्रियों की निगाहें एयरलाइंस के अगले किराया संशोधन पर टिकी हैं, क्योंकि बढ़ती परिचालन लागत के बीच कंपनियों के लिए किराया बढ़ाना लगभग तय माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Leave a Comment