इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बने आयरलैंड क्रिकेट टीम के नए सलाहकार, हाल ही में छोड़ा था अफगानिस्तान का साथ – jonathan trott becomes ireland consultant will give important advice in series against afghanistan


इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को 14 दिनों के लिए आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है, जहां वे अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रणनीतिक योजना तैयार करेंगे।

jonathan trott
जोनाथन ट्रॉट(फोटोGetty Images)
बर्मिंघम: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने क्रिकेट आयरलैंड का हाथ थाम लिया है। वे एक शॉर्ट-टर्म कंसल्टेंसी भूमिका के तहत आयरलैंड की पुरुष टीम के साथ जुड़े हैं। गौरतलब है कि ट्रॉट का नाम इन दिनों इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है, क्योंकि सोमवार को ही ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से बर्खास्त किया गया है।

सिर्फ 14 दिनों का होगा कार्यकाल

जोनाथन ट्रॉट का आयरलैंड टीम के साथ यह कार्यकाल बेहद सीमित समय के लिए होगा। ट्रॉट की यह कंसल्टेंसी भूमिका केवल 14 दिनों की होगी, जिसका मुख्य फोकस अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की तैयारियों को मजबूत करना है। वे 5 और 7 अगस्त को ब्रेडी में खेले जाने वाले पहले दो वनडे मैचों के दौरान टीम के साथ मैदान पर मौजूद रहकर रणनीतिक सलाह देंगे।

अफगानिस्तान टीम का पुराना अनुभव आयरलैंड के आएगा काम

45 साल के जोनाथन ट्रॉट हाल ही में फरवरी तक चार साल के लिए अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने इस पर कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज साल 2027 की शुरुआत में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। चूंकि जोनाथन हाल ही में अफगानिस्तान टीम के साथ काम कर चुके हैं, इसलिए उनके पास विरोधी टीम की कमजोरियों और ताकतों की सटीक जानकारी है, जो आयरिश खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बेहद काम आएगी।

कोचिंग करियर में ट्रॉट का रहा है बड़ा अनुभव

जोनाथन ट्रॉट के पास इंटरनेशनल और घरेलू स्तर पर कोचिंग का एक लंबा और शानदार अनुभव है। वे इससे पहले इंग्लैंड अंडर-19 टीम, वार्विकशायर, केंट और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के साथ भी विभिन्न कोचिंग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि उनके आने से न सिर्फ खिलाड़ियों के खेल में सुधार होगा, बल्कि वे अपना लीडरशिप अनुभव भी वहां के स्थानीय स्टाफ के साथ साझा कर सकेंगे।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में ‘इंडिया टीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है।

विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें