इंग्लैंड के Lords में गूंजा स्नेह राणा का नाम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर दून में जश्न


जागरण संवाददाता, देहरादून। इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया।

आलराउंडर स्नेह राणा ने चार विकेट झटके। उनके बेहतर प्रदर्शन से भारतीय टीम को जीत मिली और दून में जीत का जश्न मनाया गया।

स्नेह राणा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा हैं। इंग्लैंड में उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने खुशी जाहिर की।

उन्होंने शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू किया। जिससे भारतीय टीम को शानदार जीत मिली।

उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इंटरनेट मीडिया पर बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया है। इसके साथ ही दून के विभिन्न क्रिकेट क्लब में जश्न का माहौल रहा।

लिटिल मास्टर क्लब में खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

स्नेह राणा के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लिटिल मास्टर क्लब में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

स्नेह के कोच नरेन्द्र शाह ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में उन्होंने चार विकेट लेकर इतिहास दर्ज कर दिया है। क्लब के खिलाड़ी आरुषि, वैदिका वर्मा, शौर्य, दिव्यांश, नमन, प्रियांश, ईशू, अनमोल ने जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें- IND W vs ENG W: इंग्लैंड को रौंदकर भारतीय महिला टीम ने बदला 142 साल का इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किया खास कारनामा

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच बनने की रेस में राहुल द्रविड़ को टक्कर दे सकते हैं ये दिग्गज, एक तो कर चुका है टीम इंडिया के साथ काम



Leave a Comment