भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचोंं की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन अंग्रेजों का जसप्रीत बुमराह से डरने की जरूरत है।

968 दिन बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी
इंग्लैंड को रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ही जसप्रीत बुमराह से डरने की जरूरत है। बर्मिंघम में जस्सी अपनी रफ्तार से विपक्षी टीम को नचाने का दम रखते हैं। उनकी गेंदों के सामने मेजबानों का बल्लेबाजी क्रम चरमरा जाए, तो हैरानी की बात नहीं होगी।
दिलयस्प बात ये है कि जसप्रीत वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। यानी 968 दिनों के बाद जस्सी की एकदिवसीय प्रारूप में उनके हाथों में गेंद होने वाली है। आंकड़ों की बात करें तो इंग्लैंड में 9 वनडे खेलते हुए उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टेस्ट फॉर्मेट में 12 मैच की 22 पारियों में 51 बल्लेबाजों का शिकार किया है।
रोहित-विराट पर भी होंगी नजरें
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी भी इंग्लिश कंडीशन में घातक साबित हो सकती है। इंग्लैंड में कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार है, 33 एकदिवसीय मुकाबलों में उन्होंने 51 का औसत से 1349 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 फिफ्टी देखने को मिली है। दूसरी ओर रोहित ने 27 पारियों में 64 की जबरदस्त औसत से 1428 रन जड़े। हिटमैन ने 7 शतक और इतने ही अर्धशतक भी बनाए हैं। इन आंकड़ों को देखकर एक चीज साफ है कि ‘RO-KO’ की जोड़ी इंग्लैंड में कहर बरपाने वाली है।
क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के हेड टू हेड आंकड़ों में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों देशों के बीच अबतक 110 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से टीम इंडिया के हिस्से में 61 जीत आई है। जबकि इंग्लैंड ने 44 बार बाजी मारी है। अब देखना दिलचस्प होगी कि 14 जुलाई को एजबेस्टने में कौन सी टी बाजी मारती है। पहले वनडे की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से हो जाएगी।
