इंजीनियर बनें:10वीं के बाद कर सकेंगे B.tech, दिल्ली स्किल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने शुरू किया प्रोग्राम – Students Can Pursue B.tech After 10th Grade Delhi Skill And Entrepreneurship University Launches Program


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 23 May 2026 08:32 PM IST

दिल्ली स्किल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने दसवीं के बाद छ: वर्षीय बीटेक प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी की है। डीएसईयू के कुलपति प्रो. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि हमारे यहां बारहवीं के बाद चार वर्षीय बीटेक प्रोग्राम चलता है। तकनीकी शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए दसवीं के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराने की पहल की है।


Students Can Pursue B.Tech After 10th Grade Delhi Skill and Entrepreneurship University Launches Program

10वीं के बाद बीटेक करने का मौका
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

अब दसवीं पास कर डिप्लोमा करने वाले छात्र भी इंजीनियरिंग (बीटेक) की पढ़ाई कर सकेंगे। दिल्ली स्किल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) शैक्षणिक सत्र 2026-27 से डिप्लोमा करने वाले छात्रों को अवसर देने जा रहा है। अभी यह व्यवस्था केवल डीएसईयू से डिप्लोमा करने वाले छात्रों पर ही लागू होगी। इस व्यवस्था के तहत छात्र डिप्लोमा पूरा करने के बाद जॉब कर भी बीटेक की पढ़ाई करने आ सकता है। नई व्यवस्था के तहत जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो सकती है।


Leave a Comment