कई देशों की GDP से ज्यादा संपत्ति
एक ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति विश्व के कई देशों की जीडीपी से ज्यादा होगी. ताइवान, आयरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसी अर्थव्यवस्थाएं भी इस आंकड़े तक पहुंचने से पीछे रह जाएंगी. हालांकि, एलन मस्क की कुल संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उनकी कंपनी के शेयरों की वैल्यू से जुड़ा हुआ है, तो ऐसे में अगर टेस्ला या स्पेसएक्स के शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है, तो उनकी संपत्ति में भी बदलाव देखने को मिलेगा. (Photo: Reuters)