पात्र उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत 18000 से 56900 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 10वीं पास हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कैंटीन अटेंडेंट के 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती ग्रुप C श्रेणी के पदों के लिए है। पात्र उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत 18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
योग्यता
कैंटीन अटेंडेंट के इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 31 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के पात्र उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। PwBD उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों और पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को भी लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क नहीं लगेगा
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।
ग्रुप C पद, दो साल की प्रोबेशन
कैंटीन अटेंडेंट का पद ग्रुप C, नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्ट्रियल श्रेणी में आता है। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद दो साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी।
पहले 280 उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्ट
चयन प्रक्रिया में कई चरण होंगे। सबसे पहले उम्मीदवारों को 10वीं के अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। विभाग कुल 7 पदों के लिए 280 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। यानी प्रत्येक पद के लिए 40 उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
40 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में कुल 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रश्न इन विषयों से पूछे जाएंगे:
अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन
भोजन और पोषण
स्वच्छता और साफ-सफाई
गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। लिखित परीक्षा भोपाल में आयोजित की जाएगी।
60 अंकों का होगा स्किल टेस्ट
लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 60 अंकों के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की व्यावहारिक क्षमता परखी जाएगी। स्किल टेस्ट में मुख्य रूप से पेय पदार्थ और भोजन तैयार करने, भोजन को सही तरीके से संभालने और प्रस्तुत करने और साफ-सफाई बनाए रखने की क्षमता देखी जाएगी।
56,900 रुपये तक मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-1 के तहत नियुक्त किया जाएगा। इस पद का वेतनमान 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रति माह है। बेसिक सैलरी के अलावा कर्मचारियों को नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) समेत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
10वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
लिखित परीक्षा
स्किल टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन
नियुक्ति
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।