‘इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए’, विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल


विराट कोहली और रोहित शर्मा, पहले वनडे में फैंस दोनों बल्लेबाजों से तबाही मचाने की उम्मीद कर रहे थे. मगर एजबेस्टन में एक तरफ रोहित सिर्फ 11 रन बना पाए और कोहली ने 5 रन बनाए. यह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया की पहली सीरीज है. ऐसे में विराट और रोहित के फ्लॉप होने पर फैंस भड़क उठे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने दोनों को अंकल कहकर संबोधित किया और कहा कि उन्हें रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए.

इन दोनों अंकल को रिटायरमेंट…

रोहित शर्मा 39 साल के हैं, दूसरी ओर विराट कोहली इसी साल नवंबर में 38 वर्षीय हो जाएंगे. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दोनों अंकल (रोहित और विराट) को अब रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए. उसने आगे कहा कि विराट और रोहित, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे युवाओं के लिए सफलता की राह में रोड़ा बन रहे हैं.

अन्य खिलाड़ियों ने भी निराशा व्यक्त करने और उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक अन्य यूजर ने कहा कि 6 महीने से उन्हें विराट कोहली की बैटिंग का इंतजार, लेकिन वो क्रीज पर 6 मिनट भी नहीं टिक पाए. वहीं किसी ने कहा कि रोहित और विराट को अब ड्रॉप कर देना चाहिए, उनकी जगह ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल को टीम में आना चाहिए.

ऐसा नहीं है कि विराट और रोहित खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. खासतौर पर विराट काफी अच्छी टच में दिखे हैं. उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से पूर्व पिछली 5 वनडे पारियों में डो सेंचुरी और दो अर्धशतक समेत 407 रन बनाए थे. दूसरी ओर रोहित ने इंग्लैंड सीरीज से पूछ आखिरी 5 पारियों में 178 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला

Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर…





Leave a Comment