इन पानी की टंकी के अंदर क्या होता है? व्यूज के लिए इसमें घुस रहे यूट्यूबर – inside water tank viral youtuber video water tower exploration tedu


अगर आप यूट्यूब पर घरों के आस-पास बनी ये बड़ी वाली पानी की टंकी के बारे में सर्च करेंगे तो आपको कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिनमें यूट्यूबर टंकी में अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. कुछ वीडियो में यूट्यूबर टंकी के ऊपर जाकर टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वहां से कस्बे का नजारा दिखा रहे हैं. कुछ यूट्यूबर तो टंकी के अंदर तक घुस गए हैं और टंकी के अंदर पानी के अलावा क्या क्या होता है, उसके बारे में बता रहे हैं. ऐसे में जानते हैं यूट्यूबर्स का पानी के टंकी से व्यूज लाने का फॉर्मूला क्या है. 

कैसे बटोर रहे हैं व्यूज?

दरअसल, यूट्यूबर्स पानी की टंकी के ऊपर जाने की जर्नी दिखाते हैं और टंकी के सबसे टॉप पर जाने के बाद वहां से नजारा दिखाते हैं. इस तरह के वीडियोज की यूट्यूब पर काफी भरमार है और खास बात ये है कि इस तरह के वीडियो में काफी व्यूज भी आ रहे हैं. कुछ लोग तो टंकी के अंदर भी उतरे हैं और उन्होंने टंकी के अंदर का नजारा दिखाया है. इस तरह के वीडियो में कुछ पोस्ट तो ऐसे हैं, जिनके व्यूज 60 मिलियन से भी ज्यादा हो चुके हैं. 

water tank

पानी की टंकी के अंदर क्या होता है?

कुछ यूट्यूबर्स 120 फीट ऊंची बनी पानी की टंकी के अंदर गए हैं, जिन्होंने बताया कि पानी की टंकी एक बड़े हॉल की तरह होती है. इसमें काफी पानी भरा होता है और उसके साथ ही कुछ पाइप और मशीनें उसमें लगी होती हैं. साथ ही अंदर जाने के लिए एक सीढ़ी भी लगी होती है. अब इस तरह के वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहे हैं और इस तरह के वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है. 

water tank

एक वीडियो में एक शख्स पानी की टंकी के ऊपर जाकर ड्रोन के जरिए नजारा दिखा रहा है, उस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया है. इस वीडियो के शॉर्ट्स को मिलियन में व्यूज मिले हैं. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment