ईरान की Kill ल‍िस्‍ट में कौन-कौन, पहले नंबर पर ट्रंप का नाम नहीं, तो फ‍िर कौन


Last Updated:

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का ईरान पहले एलान कर दिया है. ईरान के सरकारी अखबार में दुनिया के बड़े नेताओं की हिट लिस्ट जारी की है. इसमे पहले नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं. इसमें इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मिलोनी भी है.

ईरान की Kill ल‍िस्‍ट में कौन-कौन, पहले नंबर पर ट्रंप का नाम नहीं, तो फ‍िर कौनZoom

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का ईरान पहले एलान कर चुका है. ईरान ने दुनिया के बड़े नेताओं की हिट लिस्ट जारी की है. इसमे पहले नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं. इस हिट-लिस्ट में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं. इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भी हैं.

11 बड़े लीडर्स का है नाम

ईरान के एक सरकारी अखबार हमशहरी ने अपने फ्रंट पेज पर दुनिया के 11 सबसे बड़े और ताकतवर नेताओं की एक टारगेट लिस्ट छापकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. अखबार ने इस लिस्ट को बेहद आक्रामक अंदाज में पेश किया है. उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत दुनिया के शीर्ष नेताओं की तस्वीरों को किसी कैदी की पोशाक में दिखाया है. अखबार के पहले पन्ने पर बड़े और साफ शब्दों में एक खुले अल्टीमेटम में बदल तय है लिखा गया है.

हिट लिस्ट में जॉर्जिया मिलोनी भी

इस लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल हैं.

इन नेताओं को माना गया खामेनेई की मौत के लिए जिम्मेदार

ईरान के इस सरकारी अखबार ने इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के इन सभी बड़े नेताओं को सीधे तौर पर अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. इस लिस्ट के सामने आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं.

ईरान ने यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि जंग के दौरान उसके इलाके पर हुए हमलों की निंदा करने में नाकाम रहे. अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत देकर हमलों में शामिल रहे. युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. खबरों के मुताबिक जिस हमलों में उनके पिता मारे गए थे वे भी घायल हो गए थे.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Leave a Comment