ईरान के हमले एक और भारतीय नाविक की मौत, परिवार को आखिरी मैसेज भेजा था- होर्मुज पार कर लिया


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर ईरान के हमले में भारतीय नाविक हेरंब करमरकर की मौत हो गई थी। जहाज ओमान तट के पास से गुजर रहा था।

मौत से कुछ समय पहले हेरंब करमरकर ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि जहाज ने होर्मुज को सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पुणे के रहने वाले मरीन इंजीनियर हेरंब का यही मैसेज उनकी परिवार के साथ आखिरी बातचीत थी।

जहाज पर सवार थे भारतीय

मर्चेंट जहाज GFX Galaxy पर कई भारतीय सवार थे और हमले के बाद कुछ लापता हो गए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि जहाज पर सवार 10 भारतीयों को बचा लिया गया, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। बुधवार को हेरंब के परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि की।

हेरंब के ससुर ने सरकार से गुजारिश की है कि हेरंब के शव को सही-सलामत सौंपा जाए और उसे घर लाया जाए। भारत ने इस हमले की निंदा की थी और कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमले को चिंता जताई थी।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर ओमान में स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा कि वह ओमान के अधिकारियों, जहाज के मैनेजमेंट और अन्य संबंधित पक्षों के संपर्क में है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके पहले मंगलवार को भी होर्मुज से गुजरते हुए ईरान ने दो जहाजों पर हमला किया था, जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई थी। इस घटना में नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरान के डिप्टी एंबेसडर को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।



Leave a Comment