उत्तर प्रदेश: चिलचिलाती गर्मी के बीच बिजली संकट ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत


उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कानपुर, उन्नाव, अलीगढ़, लखनऊ, कन्नौज, जौनपुर, कौशांबी, अमेठी और रायबरेली जैसे 10 से अधिक जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनता में भारी गुस्सा है. दादरी में छह दिनों से बिजली गुल है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं.


Leave a Comment