स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। 28 जुलाई, 1936 को बारबाडोस में जन्में सर गारफील्ड सोबर्स ने अपने करियर में 93 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला। उनके निधन से क्रिकेट जगत सदमे में है। पूर्व-वर्तमान क्रिकेटर से लेकर बीसीसीआई और कई फ्रेंचाइजी ने सोबर्स ने निधन पर दुख जताया है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एक्स पर सोबर्स के निधन की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा, ‘एक शानदार पारी का समापन हुआ। सर गारफील्ड सोबर्स अब और हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’
A great innings has come to an end. In our hearts, now and forever, Sir Garfield Sobers. 🖤🏏 pic.twitter.com/bv2MO1SJgz
— Windies Cricket (@windiescricket) July 17, 2026
दिनेश कार्तिक ने एक्स पर लिखा, ‘आप यह सुनते हुए बड़े हुए कि सर गारफील्ड सोबर्स मैदान पर क्या-क्या कर सकते थे। एक जीनियस, एक ट्रेंड सेटर और खेल के सच्चे लेजेंड। क्रिकेट जगत ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है।’
You grew up listening to what Sir Garfield Sobers could do on the field.
A Genius, a trend setter and a true legend of the game. The Cricket community has lost one of its biggest jewels.
— DK (@DineshKarthik) July 17, 2026
आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी ने एक्स पर लिखा, ‘खेल जगत अपने एक महान खिलाड़ी को अलविदा कह रहा है। सर गारफील्ड सोबर्स एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।’
One of the greatest to ever play the game.
Forever in our hearts, Sir Garfield Sobers 🖤 pic.twitter.com/kDi3cjleoj
— England Cricket (@englandcricket) July 17, 2026
इंग्लैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा, ‘इस खेल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक। हमेशा हमारे दिलों में, सर गारफील्ड सोबर्स।’
One of the greatest to ever play the game.
Forever in our hearts, Sir Garfield Sobers 🖤 pic.twitter.com/kDi3cjleoj
— England Cricket (@englandcricket) July 17, 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लिखा, BCCI सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त करता है। वे खेल के एक सच्चे आइकन और क्रिकेट के अब तक के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक थे। उनकी असाधारण उपलब्धियों, कैरेबियाई क्रिकेट पर उनके गहरे प्रभाव और वैश्विक खेल में उनके अमूल्य योगदान ने एक ऐसी विरासत छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के क्रिकेट समुदाय के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
The BCCI mourns the passing of Sir Garfield Sobers, a true icon of the game and one of cricket’s greatest-ever all-rounders.
His extraordinary achievements, lasting influence on Caribbean cricket and immeasurable contribution to the global game have left an enduring legacy that… pic.twitter.com/5263SNLezn
— BCCI (@BCCI) July 17, 2026
Deeply saddened by the passing of Sir Garfield Sobers, one of the greatest cricketers the game has ever seen.
A legendary all rounder, his extraordinary achievements and immense contribution to cricket will continue to inspire generations. My heartfelt condolences to his family,… pic.twitter.com/gufbxjEyM9
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) July 17, 2026
Deeply saddened by the passing of one of cricket’s greatest icons, Sir Garfield Sobers.
Our thoughts are with his family, friends, and the entire cricketing fraternity. pic.twitter.com/62fw2g3ZS6
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 17, 2026
Some legends never leave the game. Their legacy lives on forever. Rest in peace, Sir Garry Sobers. 🙏🏽🏏 pic.twitter.com/TwqeD7P8AU
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 17, 2026