भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में 4 विकेट लिए और अर्धशतक जड़ा। किसी वनडे मैच में भारत के लिए ऐसा करने वाले वे 6वें खिलाड़ी बने। सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए।
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में 14 जुलाई 2026 को खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, जिसमें अक्षर पटेल का शानदार योगदान रहा। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पहले तो चार विकेट हासिल किए और उसके बाद बल्ले से ऐसे मौके में अहम भूमिका निभाई, जब भारत को सर्वाधिक जरूरत थी। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खली। इसी के साथ अक्षर पटेल वनडे क्रिकेट में 50 से अधिक रन और 4 विकेट लेने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने उस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है, जिसमें युवराज सिंह दो बार, हार्दिक पांड्या एक बार, सौरभ गांगुली दो बार और सचिन तेंदुलकर और क्रिस श्रीकांत जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम है।
भारत के लिए सबसे पहले 50 से अधिक रन और चार विकेट लेने का कार्य कृष्णमाचारी श्रीकांत ने किया था। उन्होंने साल 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तो बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए थे उसके बाद घातक गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में ढाका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था, जब उन्होंने पहले तो 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और उसके बाद 38 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। सौरभ गांगुली ने साल 1999 और 2000 में यह कारनामा किया था। 99 में उन्होंने नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ पहले 130 रन बल्लेबाजी से बनाए थे उसके बाद 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। सन् 2000 में सौरव गांगुली ने कानपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 34 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे और 71 रन बनाए थे। यह कारनामा युवराज सिंह ने साल 2008 और 2011 में किया था। उन्होंने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए वनडे मुकाबले में 28 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे, उसके बाद 118 रनों की शतकीय की पारी खेली थी। 2011 में बेंगलुरु में आयरलैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे और 50 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 2022 में किया था, जब उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे और 71 रनों की पारी खेली थी। अब यह रिकॉर्ड अक्षर पटेल के नाम हो गया है जिन्होंने 14 जुलाई 2026 को एजबेस्टन बर्मिंघम के मैदान में 62 रन देकर चार विकेट गेंदबाजी में लिए और उसके बाद 52 गेंदों में 57 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने 109.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
भारत के लिए एक वनडे में 50+ रन और 4+ विकेट (भारत)
1. कृष्णमाचारी श्रीकांत 70 और 5/27 बनाम न्यूजीलैंड विजाग 1988
2. सचिन रमेश तेंदुलकर 141 और 4/38 बनाम ऑस्ट्रेलिया ढाका 1998
3. सौरव गांगुली 130 और 4/21 बनाम श्रीलंका नागपुर 1999
4. सौरव गांगुली 71 और 5/34 बनाम जिम्बाब्वे कानपुर 2000
5. युवराज सिंह 118 और 4/28 बनाम इंग्लैंड इंदौर 2008
6. युवराज सिंह 50 और 5/31 बनाम आयरलैंड बेंगलुरु 2011
7. हार्दिक पांड्या 71 और 4/24 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022