एमएस धोनी से लेकर ब्रेंडन मैकुलम तक, 5 दिग्गज जो बन सकते हैं CSK के नए हेड कोच – 5 legends who can become new coach of chennai super kings featuring ms dhoni and brendon mccullum


स्टीफन फ्लेमिंग के हटने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने नए हेड कोच की तलाश में है, जिसके लिए हेमांग बदानी, राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज रेस में शामिल हैं।

csk
चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में एक बड़े युग का अंत हो गया है। फ्रेंचाइजी ने एक बेहद कड़ा फैसला लेते हुए अपने सबसे भरोसेमंद और 18 सालों से साथ निभा रहे हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से रास्ता अलग कर लिया हैं। फ्लेमिंग ने टीम को 5 आईपीएल ट्रॉफियां भी दिलाईं और एमएस धोनी के साथ उनकी जुगलबंदी ही सीएसके की कामयाबी की रीढ़ थी। लेकिन पिछले तीन सीजन से लगातार प्लेऑफ में जगह न बना पाने के बाद फ्रेंचाइजी को समझ आ गया है कि आज के टी20 क्रिकेट के लिहाज से अब रणनीतियों को बदलने का वक्त आ चुका है। ऐसे में टीम अब फ्लेमिंग की जगह नए कोच की तलाश होगी। ऐसे ही 5 दिग्गजों के नाम इस रिपोर्ट में नीचे दिए गए हैं, जो आगे चलकर सीएसके के कोच बन सकते हैं।

हेमांग बदानी

हेमांग बदानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी का नाम फ्लेमिंग की जगह लेने की रेस में सबसे आगे चल रहा है। बदानी पिछले दो सालों से दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे हालांकि वहां उनका सफर बहुत शानदार नहीं रहा और टीम प्लेऑफ का टिकट नहीं कटा सकी। अब जब दिल्ली के मैनेजमेंट में बदलाव हो रहे हैं तो बदानी के लिए रास्ते खुल सकते हैं। सीएसके के लिए वो इसलिए भी फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि उनके पास ग्लोबल लीग्स में कोचिंग का अच्छा अनुभव है।

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़

बीते साल राहुल द्रविड़ का नाम भी सीएसके के साथ काफी चर्चा में रहा था हालांकि तब बात हेड कोच बनने तक नहीं पहुंची थी। लेकिन अब टाइमिंग एकदम परफेक्ट नजर आती है। द्रविड़ भारतीय क्रिकेट का वो बड़ा नाम हैं जो आईपीएल का रग-रग से वाकिफ हैं और टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके हैं। सीएसके का माहौल अमूमन बहुत रिलैक्स रहता है ऐसे में द्रविड़ का अनुशासन और प्रैक्टिकल अप्रोच टीम को वापस पटरी पर ला सकता है।

एमएस धोनी

एमएस धोनी

जब बात चेन्नई सुपर किंग्स की हो तो धोनी से बड़ा और बेहतर विकल्प भला कौन हो सकता है? इस नाम के आगे किसी परिचय या वजह की जरूरत ही नहीं है। सच तो यह है कि धोनी पिछले कई सालों से पर्दे के पीछे रहकर टीम में एक हेड कोच जैसी ही भूमिका निभा रहे हैं। अब बस इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। अगर धोनी कप्तानी और खिलाड़ी के तौर पर रिटायर होने के बाद सीधे हेड कोच की कुर्सी संभालते हैं तो यह न सिर्फ फैंस के लिए एक बड़ा मोमेंट होगा बल्कि सीएसके के नए दौर की शुरुआत के लिए सबसे सही और सटीक फैसला होगा।

ब्रेंडन मैक्कुलम

ब्रेंडन मैक्कुलम

चेन्नई सुपर किंग्स अगर किसी ऐसे विदेशी चेहरे की तलाश में है जो फ्रेंचाइजी के मिजाज को अच्छे से समझता हो तो ब्रेंडन मैक्कुलम से बेहतर नाम नहीं हो सकता। मैक्कुलम न सिर्फ सीएसके के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं बल्कि उनके आक्रामक खेल ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। बतौर कोच उनके पास इंग्लैंड की टेस्ट टीम को बैजबॉल स्टाइल से एक नई पहचान देने का तगड़ा अनुभव है। हालांकि, इंग्लैंड के साथ उनका सफर अब खत्म होने की कगार पर है जिससे वो इस भूमिका के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन

यह थोड़ा चौंकाने वाला फैसला जरूर लग सकता है लेकिन चेपॉक के मैदान पर अश्विन की वापसी की संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा सकता। अश्विन न सिर्फ चेन्नई के लोकल बॉय और टीम के पुराने लीजेंड हैं बल्कि आईपीएल में कप्तानी का अनुभव भी रखते हैं। टी20 क्रिकेट को लेकर उनका नजरिया बेहद एडवांस है और वो खुद भी कोचिंग में दिलचस्पी दिखा चुके हैं।

दीपेश शर्मा

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में ‘ज़ी न्यूज़’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।… और पढ़ें