एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026– मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा 10 जुलाई को एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। किसी उम्मीदवार को यदि एमपी अस्पताल सहायक प्रोविजनल आंसर की 2026 पर कोई आपत्ति हो तो वे 13 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती लिखित परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक संपन्न हुई। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की गई। बोर्ड ने 19 जून को परीक्षा के लिए एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 जारी किया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बोर्ड द्वारा आयोजित एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 से 23 मई 2026 (विस्तारित) तक संचालित की गई थी। प्राधिकरण द्वारा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को 21 मई से विस्तारित कर 23 मई की गई थी।
महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस और पैटर्न 2026 । एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026
This Story also Contains
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: अवलोकन
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026- कार्य व जिम्मेदारियां
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 एडमिट कार्ड (Admit Card)
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026
- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा सिलेबस
- एमपी अस्पताल सहायक 2026 आंसर की (Answer Key)
- एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026 (Result)

परीक्षा टामिंग व पैटर्न (Exam Pattern 2026)
|
पाली |
तिथि |
अवधि |
समय |
अधिकतम अंक |
|
प्रथम |
24 जून 2026 से प्रारंभ |
2 घंटे |
प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक |
100 |
|
द्वितीय |
2 घंटे |
दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक |
100 |
एमपी अस्पताल सहायक (हॉस्पिटल असिस्टेंट) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसे लेख में दिए लिंक से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीईएसबी एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 (MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 in hindi) के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।
ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती अधिसूचना के साथ पूरा कार्यक्रम जारी किया गया था। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिर चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ लिंक
mp hospital sahayak bharti 2026 नोटिफिकेशन में आवेदन, पात्रता, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आवेदन शुल्क से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन कर अपनी तैयारी शुरू करें। mp hospital assistant vacancy 2026, आवेदन, सिलेबस, पात्रता, चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: अवलोकन
मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2026 के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए खास है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे इससे जुड़ी सभी अहम जानकारियों को समझ लें। नीचे दी गई सारणी में भर्ती से संबंधित प्रमुख विवरण संक्षेप में दिए गए हैं।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी (Overview Table)
|
विवरण |
जानकारी |
|
एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड |
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
|
विभाग का नाम |
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग |
|
पद का नाम |
अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) |
|
कुल पद |
1200 पद |
|
आवेदन शुल्क () |
सामान्य- 500 रुपये |
|
आवेदन मोड |
ऑनलाइन |
|
चयन प्रक्रिया |
|
|
हॉस्पिटल असिस्टेंट योग्यता |
10वीं/समकक्ष |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
esb.mp.gov.in |
महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन प्रक्रिया देखें। बीआरओ भर्ती 2026
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
बोर्ड ने अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया, संशोधन तिथियां और संभावित परीक्षा कार्यक्रम पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थी समय रहते अपनी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य समस्या से बचा जा सके। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
|
कार्यक्रम |
तिथि |
|
अधिसूचना जारी होने की तिथि |
30 अप्रैल 2026 |
|
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
07 मई 2026 जारी |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
|
|
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 आवेदन संशोधन तिथि |
07- 26 मई 2026 |
|
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथि |
24 जून से 8 जुलाई 2026 तक |
|
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 एडमिट कार्ड |
19 जून 2026 |
|
एमपी अस्पताल सहायक लिखित परीक्षा आंसर की |
10 जुलाई 2026 |
|
एमपी अस्पताल सहायक लिखित परीक्षा आंसर की आपत्ति |
13 जुलाई तक |
|
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट परिणाम |
सूचित किया जाएगा |
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026- कार्य व जिम्मेदारियां
अस्पताल सहायक के क्या कार्य होते हैं?, अस्पताल में सहायक कर्मचारी कौन होते हैं? इसका जवाब इस लेख में दिया गया है। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होंगी। अस्पताल सहायक का कार्य मुख्य रूप से अस्पताल की दैनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना, मरीजों की प्राथमिक सहायता करना तथा चिकित्सा स्टाफ को सहयोग प्रदान करना होता है। यह पद स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला माना जाता है, क्योंकि अस्पताल सहायक ही मरीजों और चिकित्सा प्रणाली के बीच प्रारंभिक सहयोग प्रदान करते हैं।
इनकी जिम्मेदारियों में वार्ड की सफाई व्यवस्था बनाए रखना, मरीजों को वार्ड या जांच कक्ष तक पहुंचाने में सहायता करना, आवश्यक दस्तावेजों का प्रबंधन, उपकरणों की देखरेख तथा अस्पताल परिसर में अनुशासन बनाए रखना शामिल है। इसके अलावा, आपात स्थिति में नर्स और डॉक्टरों की सहायता करना भी इस पद का अहम हिस्सा होता है।
लोगों ने इसे भी पढ़ा: एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन । एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: श्रेणीवार रिक्तियां
Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा अस्पताल सहायक (अकायपालिक) भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 1200 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इन पदों का वितरण श्रेणीवार एवं वर्गवार आरक्षण नियमों के अनुसार किया गया है, जिसमें अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग शामिल हैं। इसके साथ ही दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए विशेष आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। नीचे सभी श्रेणियों के अनुसार रिक्तियों का विवरण दिया गया है।
श्रेणीवार रिक्तियां (Vacancy Details)
|
श्रेणी |
ओपन |
भूतपूर्व सैनिक |
संविदा कर्मी |
कुल पद |
|||
|
पुरुष |
महिला |
पुरुष |
महिला |
पुरुष |
महिला |
||
|
अनारक्षित (UR) |
63 |
34 |
42 |
23 |
105 |
57 |
324 |
|
ईडब्ल्यूएस (EWS) |
23 |
13 |
16 |
08 |
39 |
21 |
120 |
|
अनुसूचित जाति (SC) |
38 |
20 |
25 |
13 |
62 |
34 |
192 |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
47 |
25 |
31 |
17 |
78 |
42 |
240 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
63 |
34 |
42 |
23 |
105 |
57 |
324 |
|
234 |
126 |
156 |
84 |
389 |
211 |
1200 |
|
दिव्यांगजन आरक्षण
कुल 72 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
-
VH (दृष्टिबाधित): 18 पद
-
EH (श्रवण बाधित): 18 पद
-
LD (लोकोमोटर विकलांगता): 18 पद
-
MD (बहुविकलांग): 18 पद
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 एडमिट कार्ड (Admit Card)
Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसमें परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और आवश्यक निर्देश दिए होंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

-
होम पेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।

-
“MP Hospital Assistant Admit Card 2026” लिंक को चुनें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

-
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
-
एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इन मानदंडों में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य आवश्यक शर्तें शामिल हैं, जो लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार तय की गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, क्योंकि निर्धारित मानकों को पूरा न करने पर चयन प्रक्रिया में उनकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।
ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा आयोजित एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता को न्यूनतम स्तर पर रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता पूरी करना अनिवार्य है, अन्यथा उनकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवश्यक आयु सीमा
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा का निर्धारण मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार किया गया है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आयु सीमा सारणी
|
क्रमांक |
श्रेणी / भर्ती का प्रकार |
न्यूनतम आयु |
अधिकतम आयु |
|
1. |
सीधी भर्ती (सामान्य वर्ग) |
18 वर्ष |
40 वर्ष |
|
2. |
मध्यप्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/सरकारी कर्मचारी/निगम-मंडल/स्वायत्त संस्थाएं/नगर सैनिक/दिव्यांगजन/महिला) |
18 वर्ष |
45 वर्ष |
अन्य महत्वपूर्ण शर्तें
-
आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
-
अभ्यर्थी का मध्यप्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना आवश्यक है।
-
आरक्षण व आयु सीमा में छूट के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।
-
यदि चयन के बाद अभ्यर्थी पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जाएगी।
-
आरक्षण का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
Madhya Pradesh अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी, जिसमें अभ्यर्थियों की योग्यता, ज्ञान और पात्रता का मूल्यांकन विभिन्न चरणों के जरिए किया जाएगा। अंतिम चयन केवल उन्हीं उम्मीदवारों का होगा जो सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
हॉस्पिटल असिस्टेंट चयन प्रक्रिया के चरण
भर्ती प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए इसे अलग-अलग चरणों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक चरण का उद्देश्य अभ्यर्थियों की उपयुक्तता की जांच करना है, ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।
1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
-
यह चयन प्रक्रिया का पहला और मुख्य चरण होगा।
-
इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अग्रेजी, बुनियादी विषयों और संबंधित क्षेत्र से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
-
परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
-
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
-
इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण आदि से संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
3. अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)
-
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-
मेरिट के आधार पर ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- एमपी आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण श्रेणीवार किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय निर्धारित शुल्क के साथ-साथ पोर्टल शुल्क भी जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और यह अभ्यर्थी की श्रेणी तथा आवेदन प्रक्रिया के तरीके पर निर्भर करेगा। नीचे सभी शुल्क का विवरण सारणी में दिया गया है।
आवेदन शुल्क (Application Fee Details)
सीधी भर्ती परीक्षा शुल्क
|
क्रमांक |
श्रेणी |
परीक्षा शुल्क |
पोर्टल शुल्क (कियोस्क) |
पोर्टल शुल्क (रजिस्टर्ड यूजर) |
बैकलॉग पद |
|
1. |
सभी अभ्यर्थी |
500/- (अनारक्षित) / 250/- (आरक्षित वर्ग) |
60/- |
20/- |
नि:शुल्क |
महत्वपूर्ण निर्देश
-
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
-
एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
-
आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क में छूट मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार लागू होगी।
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें?
Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा आयोजित अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से जारी थी। उम्मीदवार अपने मोबाइल, कंप्यूटर या अधिकृत एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते थे। आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक था, क्योंकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: आवश्यक दस्तावेज
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। ये दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया, सत्यापन और चयन के विभिन्न चरणों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को पहले से सभी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या न आए।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
-
10वीं (हाई स्कूल) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
-
आधार कार्ड / पहचान पत्र (ID Proof)
-
मध्यप्रदेश निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
जन्म तिथि प्रमाण पत्र (Birth Certificate / 10वीं प्रमाण पत्र)
-
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS), यदि आरक्षण का लाभ लेना हो
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
-
हस्ताक्षर (Signature की स्कैन कॉपी)
-
रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र
-
ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद
-
अन्य आवश्यक शैक्षणिक/तकनीकी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
-
सभी दस्तावेज वैध और स्पष्ट होने चाहिए।
-
गलत या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
-
दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रति (Original) साथ ले जाना अनिवार्य
ये भी पढ़ें:- एमपी राज्य पात्रता परीक्षा। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026
mp hospital sahayak bharti 2026 का आयोजन निर्धारित परीक्षा पैटर्न के आधार पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की बुनियादी शैक्षणिक योग्यता, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन करना है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। नीचे परीक्षा पैटर्न का पूरा विवरण दिया गया है।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern 2026)
|
विवरण |
जानकारी |
|
परीक्षा का नाम |
अस्पताल सहायक चयन परीक्षा 2026 |
|
परीक्षा मोड |
ऑनलाइन (CBT – Computer Based Test) |
|
प्रश्न पत्र की संख्या |
1 |
|
कुल प्रश्न |
100 प्रश्न |
|
कुल अंक |
100 अंक |
|
प्रश्न प्रकार |
वस्तुनिष्ठ (Objective Type) |
|
विषय |
सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान |
|
समय |
निर्धारित समय अनुसार (आधिकारिक नोटिफिकेशन में) |
मूल्यांकन पद्धति (Marking Scheme)
-
प्रत्येक सही उत्तर पर: +1 अंक
-
प्रत्येक गलत उत्तर पर: -0.25 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
-
अनुत्तरित प्रश्न पर कोई अंक नहीं कटेगा
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा सिलेबस
mp hospital assistant vacancy 2026 का सिलेबस अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप तैयार किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषय शामिल हैं। सिलेबस का उद्देश्य उम्मीदवारों की बुनियादी समझ, विश्लेषण क्षमता और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन करना है। नीचे सिलेबस सारणी में दिया गया है।
|
विषय |
सिलेबस विवरण |
|
हिंदी |
काव्य खंड: सूरदास के पद, तुलसीदास (राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद), देव, जयशंकर प्रसाद, निराला, नागार्जुन। गद्य खंड: स्वयं प्रकाश (नेताजी का चश्मा), रामवृक्ष बेनीपुरी (बालगोबिन भगत), यशपाल (लखनवी अंदाज), मन्नू भंडारी (एक कहानी यह भी)। व्याकरण: रस, अलंकार, संधि, समास, लोकोक्तियाँ, मुहावरे, छंद, लेखक परिचय। रचनात्मक लेखन: पत्र, निबंध, अपठित गद्य/पद्य। कृतिका भाग-2: माता का आँचल, जॉर्ज पंचम की नाक, साना-साना हाथ जोड़ि। |
|
गणित |
वास्तविक संख्याएँ, बहुपद, रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, समांतर श्रेणियाँ, त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति, त्रिकोणमिति, वृत्त, क्षेत्रफल व आयतन, सांख्यिकी, प्रायिकता। |
|
विज्ञान |
रासायनिक अभिक्रियाएँ, अम्ल-क्षार, धातु-अधातु, कार्बनिक यौगिक, जैव प्रक्रियाएँ, नियंत्रण एवं समन्वय, प्रजनन, आनुवंशिकता, प्रकाश परावर्तन, मानव नेत्र, विद्युत, चुंबकत्व, पर्यावरण। |
|
सामाजिक विज्ञान |
इतिहास: यूरोप में राष्ट्रवाद, भारत में राष्ट्रवाद। भूगोल: संसाधन, वन, जल, कृषि, खनिज, उद्योग। राजनीति: सत्ता की साझेदारी, संघवाद, लोकतंत्र, जाति-धर्म। अर्थशास्त्र: विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था, मुद्रा, वैश्वीकरण। |
|
अंग्रेजी |
First Flight (Prose & Poetry), Footprints Without Feet, Grammar (Tenses, Modals, Determiners), Writing Skills (Letter, Essay)। |
ये भी पढ़ें:-हरियाणा सीईटी । हरियाणा सीईटी लॉगइन
एमपी अस्पताल सहायक 2026 परीक्षा केंद्र (Exam City)
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के समय चार परीक्षा शहरों की प्राथमिकता देनी होगी। परीक्षा शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं। उपलब्धता के आधार पर परीक्षा केंद्र रैंडम तरीके से आवंटित किए जाएंगे। बोर्ड आवश्यकता अनुसार परीक्षा शहरों में बदलाव कर सकता है, और इस संबंध में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
एमपी अस्पताल सहायक 2026 आंसर की (Answer Key)
परीक्षा समाप्त होने के बाद Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा आधिकारिक आंसर की जारी की जाती है। उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर की से अभ्यर्थियों को अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में सहायता मिलती है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाता है।
उपयोगी लिंक
एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026 (Result)
एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 का परिणाम परीक्षा और आंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे। परिणाम में प्राप्त अंक और चयन स्थिति दर्शाई जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन पूरी तरह परीक्षा प्रदर्शन पर आधारित होगा।
एमपी अस्पताल सहायक दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी अनिवार्य होगी। यदि कोई दस्तावेज गलत या अपूर्ण पाया जाता है तो चयन रद्द किया जा सकता है। यह अंतिम चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होता है।