‘एश्ले गार्डनर ने मुझे धोखा दिया’, वाइफ ने बताया किस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से चल रहा अफेयर?, Cricket Hindi News


Ashleigh Gardner Controversy: एशले गार्डनर पर मोनिका राइट को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दोनों ने पिछले साल शादी की थी। एशले और मोनिका डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आई थीं।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर लेस्बियन हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर मोनिका राइट से शादी रचाई थी। हालांकि, 29 वर्षीय एश्ले अब एक पर्सनल कंट्रोवर्सी में घिर गई हैं। उनपर वाइफ मोनिका को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दोनों लंबे समय से अलग रह रही हैं। बताया जा रहा कि पिछले साल भारत में हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एश्ले और मोनिका के रिश्ते में खटास पड़ी थी। मोनिका ने सोमवार को कहा कि एश्ले का ऑस्ट्रेलिया की 22 वर्षीय ओपनर जॉर्जिया वोल से अफेयर चल रहा है।

शादी के दो महीने के भीतर कड़वाहट

मोनिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉर्जिया वोल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”यह वही है जिसके साथ मिलकर मेरी वाइफ ने मुझे धोखा दिया।” उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी समेत एश्ले की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। एश्ले और वोल ने अभी तक मोनिका के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी कोई कमेंट नहीं किया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, शादी के दो महीने के भीतर ही एश्ले और मोनिका का रिश्ता खराब होने लगा था। एश्ले उस वक्त वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत में थीं।

मोनिका टूर्नामेंट के दौरान भारत आईं

मोनिका को जब लगा कि कुछ गड़बड़ है को वह टूर्नामेंट के बीच में ही भारत आ गई थीं। एक करीबी सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया, ”यह थोड़ा अजीब था। ऐसा लगा जैसे ऐश के साथ कुछ ठीक नहीं है, लेकिन हमें लगा कि यह वर्ल्ड कप के प्रेशर की वजह से है।” सूत्र ने दावा किया कि मोनिका के भारत पहुंचने के बाद सिचुएशन ”बहुत खराब” हो गई और गार्डनर ”जैसी लग रही थीं वैसी नहीं थीं।” रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी लौटने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें एश्ले ने बताया कि इंडिया टूर के दौरान चीजें ”अजीब” क्यों लगीं। उसके बाद मोनिका ”टूट गई थीं।”

Monica Wright Instagram

फैमिली प्लानिंग करने वाली थीं दोनों

एश्ले और मोनिका पिछले साल नवंबर में अलग हो गई थीं। हालांकि, अलगाव की जानकारी इस हफ्ते ही सबके सामने आई। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि कपल परिवार शुरू करने की प्लानिंग कर रहा था लेकिन रिश्ता दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। सूत्र ने कहा, ”वे फर्टिलिटी क्लिनिक जाने वाले थे। उनकी एक बुकिंग थी जिसे मोनिका को कैंसिल करना पड़ा।” रिपोर्ट के मुताबिक, एश्ले कपल के सिडनी वाले घर से सिवाय अंगूठियों के सारा सामान ले आई हैं। दोनों पहली बार साल 2020 में एक डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आई थीं और अप्रैल 2024 में एक-दूसरे को प्रपोज किया था।



Leave a Comment