एसएससी सीजीएल 2026 (SSC CGL 2026 in hindi)- एडमिट कार्ड (जल्द), परीक्षा तिथि, रिजल्ट


एसएससी सीजीएल 2026 (SSC CGL 2026 in hindi): कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आयोग ने एसएससी सीजीएल आवेदन विंडो री-ओपन कर 25 जून तक आवेदन की सुविधा दी थी। इससे पहले सम्मिलित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 22 जून थी। बाद में 23 जून को, आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारी संख्या में उम्मीदवारों से यह सूचना मिली कि वे तय समय के भीतर अपने आवेदन जमा नहीं कर पाए। इस मामले पर विचार करते हुए ‘कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2026’ के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो को 23 से 25 जून तक के लिए फिर से खोलने का फैसला किया गया था। आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल आवेदन सुधार विंडो सुविधा 1 से 3 जुलाई 2026 तक दी गई थी।
1782222836654

This Story also Contains

  1. एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2026 – अवलोकन (SSC CGL Notification 2026 – Overview)
  2. एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2026 – परीक्षा तिथियां (SSC CGL Notification 2026 – Exam Dates)
  3. एसएससी सीजीएल परीक्षा अधिसूचना 2026 की जांच करने के चरण (Steps to check the SSC CGL exam Notification 2026)
  4. एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड 2026
  5. एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 (ssc cgl application form 2026)
  6. एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न 2026
  7. एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र 2026
  8. एसएससी सीजीएल 2026 एडमिट कार्ड (SSC CGL Admit Card)
  9. एसएससी सीजीएल 2026 आंसर की
  10. एसएससी सीजीएल परिणाम 2026
  11. एसएससी सीजीएल 2026 कट ऑफ
  12. एसएससी सीजीएल 2026 वेतन
  13. एसएससी सीजीएल 2026 चयन प्रक्रिया

एसएससी सीजीएल 2026 (SSC CGL 2026 in hindi)- एडमिट कार्ड (जल्द), परीक्षा तिथि, रिजल्ट
एसएससी सीजीएल 2026

आयोग द्वारा 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल 2026 के लिए जारी आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून को समाप्त हो गई थी। बाद में अंतिम तिथि 25 जून कर दी गई और सीजीएल आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून कर दी गई थी।

आयोग द्वारा 21 मई 2026 को एसएससी सीजीएलअधिसूचना पीडीएफ के साथ ही एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र (ssc cgl application form in hindi) भी जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 (ssc cg application form 2026) भर सकते थे। एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन सुधार विंडो की सुविधा 1 से 3 जुलाई 2026 तक दी जाएगी। परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
लोगों ने पूछा – कैसे भरें एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र?
1779686701613

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल वैकेंसी विवरण (SSC CGL 2026 vacancy details), पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी के लिए सीजीएल अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए। एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल अधिसूचना (ssc cgl notification) में एसएससी आवेदन की तिथि, पात्रता मानदंड, सिलेबस, एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया समेत अन्य मुख्य जानकारी शामिल होती है।
एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026-27 देखें

एसएससी सीजीएल अधिसूचना में वे सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं जिन्हें आवेदकों को आवेदन पत्र भरने से पहले जानना आवश्यक है। एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र का लिंक भी अधिसूचना के दिन ही जारी किया गया है। एसएससी सीजीएल परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के तहत विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

एसएससी सीजीएल 2026 तिथियों के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। एसएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथियों की जानकारी दी जाती है। एसएससी सीजीएल से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2026 – अवलोकन (SSC CGL Notification 2026 – Overview)

विवरण

सूचना

परीक्षा का नाम

संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा

संचालक निकाय

कर्मचारी चयन आयोग

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

आयु सीमा

18 से 32 वर्ष (पद के अनुसार भिन्न हो सकता है)

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय स्तर

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा मोड

ऑनलाइन

परीक्षा के चरण

टियर 1 और टियर 2, दस्तावेज सत्यापन

भाषा

अंग्रेजी से हिंदी

एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2026 – परीक्षा तिथियां (SSC CGL Notification 2026 – Exam Dates)

एसएससी सीजीएल अधिसूचना में परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण और संभावित तिथियां शामिल हैं। एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथियों को देखने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें –

एसएससी सीजीएल एग्जाम डेट 2026

एसएससी सीजीएल इवेंट

डेट्स

एसएससी सीजीएल 2026 अधिसूचना तिथि

31 मार्च 2026
21 मई 2026

एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र की तिथि

31 मार्च 2026
21 मई 2026

एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 जमा करने की अंतिम तिथि

30 अप्रैल 2026
22 जून 2026
25 जून 2026

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

26 जून 2026

एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र सुधार विंडो तिथियां

29 जून से 1 जुलाई 2026

1 से 3 जुलाई 2026

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथि

अगस्त-सितंबर 2026

एसएससी सीजीएल परीक्षा अधिसूचना 2026 की जांच करने के चरण (Steps to check the SSC CGL exam Notification 2026)

आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। (उम्मीदवार एसएससी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर भी जा सकते हैं)

  • होम पेज पर एसएससी सीजीएल 2026 अधिसूचना उपलब्ध होगी।

  • अभ्यर्थी ‘ब्राउज़ बाय एग्जामिनेशन’ अनुभाग के अंतर्गत भी अधिसूचना देख सकेंगे।

  • लिंक पर क्लिक करें।

  • संपूर्ण अधिसूचना पढ़ें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।

SSC CGL Complete Guide

Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.

Download EBook

एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड 2026

एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड 2026 (SSC CGL Eligibility Criteria 2026) में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता आदि शामिल हैं। एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड का विवरण आधिकारिक अधिसूचना में दिया जाएगा। नीचे दी गई तालिका में एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड 2026 शामिल हैं –

एसएससी सीजीएल पात्रता 2026

विवरण

पात्रता

राष्ट्रीयता

अभ्यर्थी भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए अथवा भारतीय मूल का व्यक्ति होना चाहिए जो भारत में आकर बसने की योजना बना रहा हो।

आयु

18 – 32 वर्ष (पद के अनुसार भिन्न हो सकता है)

शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर सांख्यिकी अधिकारी – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री तथा 12वीं कक्षा स्तर पर गणित में कम से कम 60% अंक।

  • सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-II – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सांख्यिकी विषय के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 (ssc cgl application form 2026)

एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 (SSC CGL Application 2026) की तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में दी गई हैं। उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 (SSC CGL Exam 2026) के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंडों की जांच करनी होगी। एसएससी सीजीएल ओटीआर कैसे भरें और एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण अधिसूचना में विस्तृत रूप से दिए जाते हैं।

एसएससी सीजीएल सिलेबस 2026 (SSC CGL Syllabus 2026)

उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में विस्तृत एसएससी सीजीएल 2026 पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम 2026 (SSC CGL Syllabus 2026) में विषय और उप-विषय शामिल हैं जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी अधिसूचना में एसएससी सीजीएल टियर 1 पाठ्यक्रम और टियर 2 पाठ्यक्रम दोनों की जांच कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम 2026 के महत्वपूर्ण विषयों को जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें –

एसएससी सीजीएल सिलेबस

टियर

विषय

टियर 1

  • सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

  • सामान्य जागरूकता.

  • मात्रात्मक रूझान.

  • इंग्लिश कोंप्रीहेंशन

टियर 2

पेपर 1 का मॉड्यूल 1

  • सेक्शन 1 – गणितीय योग्यताएँ.

  • सेक्शन 2 – अंग्रेजी भाषा और समझ.

  • सेक्शन 3 – कंप्यूटर दक्षता.

पेपर 1 का मॉड्यूल 2

  • सेक्शन 1 – तर्क एवं सामान्य बुद्धिक्षमता.

  • सेक्शन 2 – सामान्य जागरूकता.

पेपर 2 – सांख्यिकी

एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न 2026

एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2026 (SSC CGL Exam Pattern 2026) की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित होती है। एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2026 की मदद से, उम्मीदवार परीक्षा के आयोजन के तरीके को समझ सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न में विषय, प्रश्नों की संख्या, अधिकतम अंक और परीक्षा की कुल अवधि जैसे विवरण शामिल हैं।

एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र 2026

एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्रों की सूची 2026 आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होती है। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र भरते समय अपनी पसंद का एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र 2026 चुनने का विकल्प होगा। एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची क्षेत्रवार उपलब्ध होगी, जिसे उम्मीदवार चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन पत्र जल्दी जमा कर दें, क्योंकि इससे उन्हें अपनी पसंद का उपयुक्त एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

एसएससी सीजीएल 2026 एडमिट कार्ड (SSC CGL Admit Card)

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 (SSC CGL Admit Card Download 2026) कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले एसएससी सीजीएल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र में सत्यापन के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण है।

एसएससी सीजीएल 2026 आंसर की

एसएससी सीजीएल आंसर की 2026 (SSC CGL Answer Key 2026) परीक्षा के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एसएससी सीजीएल 2026 की अनंतिम आंसर की सबसे पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार अनंतिम एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2026 की जांच कर सकते हैं और अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। अगर उन्हें एसएससी सीजीएल आंसर की 2026 में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। एसएससी सीजीएल आपत्ति सुविधा एक निश्चित अवधि के लिए खुली रहेगी।

एसएससी सीजीएल परिणाम 2026

एसएससी सीजीएल परिणाम 2026 परीक्षा के प्रत्येक चरण के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परिणाम पीडीएफ प्रारूप में देख सकते हैं। आयोग परीक्षा आयोजित होने के कई सप्ताह बाद एसएस सीजीएल 2026 परिणाम जारी करता है।

एसएससी सीजीएल 2026 कट ऑफ

एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2026 परीक्षा में उम्मीदवार की योग्यता निर्धारित होती है। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के हर चरण में एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2026 को पूरा करना होगा। एसएससी सीजीएल 2026 कट ऑफ परिणाम जारी होने के साथ ही जारी किया जाएगा।

एसएससी सीजीएल 2026 वेतन

एसएससी सीजीएल 2026 वेतन (SSC CGL 2026 Salary)सीमा आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी सीजीएल वेतन पद के अनुसार अलग-अलग होता है। एसएससी सीजीएल वेतन सीमा 2026 जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

एसएससी सीजीएल 2026 वेतन

लेवल

वेतन (रूपए में)

पे लेवल 7

44,900 – 1,42,400

पे लेवल 6

35,400 – 1,12,400

पे लेवल 5

29,200 – 92,300

पे लेवल 4

25,500 – Rs 81,100

एसएससी सीजीएल 2026 चयन प्रक्रिया

एसएससी सीजीएल 2026 चयन प्रक्रिया (SSC CGL Selection Process 2026) में दो चरण होते हैं – पेपर 1 और पेपर 2। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। एसएससी सीजीएल 2026 चयन प्रक्रिया का विवरण आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से दिया जाएगा।



Leave a Comment