Last Updated:
शिवानी बताती हैं कि उन्होंने सरकारी नौकरी के बहुत सारे एग्जाम दिए लेकिन सफलता किसी में नहीं मिली. पिछले 5 साल से एमपी और यूपी में निकलने वाली सभी छोटी-बड़ी परीक्षाएं दी हैं. क्योंकि उन्हें सिर्फ एक नौकरी की तलाश थी. हर साल असफल हो रही थी. लेकिन पापा को देखती थी तो फिर से पढ़ने की हिम्मत जुटा लेती थी.
MP ASI Result. हाल ही में एमपी पुलिस एएसआई भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें मप्र के छतरपुर जिले की बेटी शिवानी मिश्रा ने सफलता हासिल की है. साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर में भी सफलता हासिल की है. शिवानी के पिता दयाशंकर मजदूरी करते हैं वहीं माता गृहिणी हैं. शिवानी पिछले 5 सालों से पुलिस की नौकरी के लिए संघर्ष कर रही थीं. लेकिन सफलता से वह बार-बार चूक रहीं थीं. वह अपने 6 बहनों और 2 भाइयों में सबसे बड़ी हैं.
छतरपुर जिले के मड़वा गांव (लवकुश नगर तहसील) शिवानी मिश्रा बताती हैं कि वह बहुत गरीब परिवार से आती हैं. पापा पहाड़ की खदानों में मजदूरी करते थे. मां घर का काम देखती थीं. घर में 6 बहनें और 2 छोटे भाई हैं. पापा मुश्किल से घर चला रहे थे. मुझे पढ़ने का शौक़ था तो मम्मी ने आगे की पढ़ाई के लिए मौसी के यहां भेज दिया. हमारी ग्राम पंचायत में 10वीं के बाद स्कूल ही नहीं था. हमारे गांव में तो 5वीं तक ही था. इसलिए मम्मी ने मौसी के यहां पढ़ने भेज दिया.
शिवानी बताती हैं कि वह जल्द से जल्द सरकारी नौकरी पाना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने वन डे एग्जाम देना शुरू किए. हर तरह की परीक्षाएं दी. उनका मानना था कि एक सरकारी नौकरी से घर की आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी. हालांकि, वह पुलिस की नौकरी करना चाहती थीं. क्योंकि उनके गांव में लड़ाई-झगड़े बहुत होते थे साथ ही उनके घर में चोरी भी हो गई थी. चोर के बारे में पता था लेकिन डर की वजह से कुछ बोल भी नहीं पाए. इसलिए वह पुलिस की नौकरी करना चाहती थीं.
कई बार परीक्षा में हुईं फेल
शिवानी बताती हैं कि साल 2021 में एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दी थी. जिसमें मुझे असफलता देखने को मिली. इसके बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा भी दी. एग्जाम क्वालीफाई भी कर लिया था. लेकिन दौड़ से बाहर हो गई थी. साल 2023 में यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा भी दी थी. लेकिन 13 सेकंड से बाहर रह गई. वह बताती हैं कि असफल तो हो रही थी लेकिन हिम्मत नहीं हारी थी और एक बार फिर यूपी पुलिस एएसआई परीक्षा दी. लेकिन 0.2 मार्क्स से मेरिट लिस्ट से बाहर हो गई. हालांकि, पुलिस एग्जाम के अलावा भी परीक्षाएं दीं लेकिन सफलता किसी में नहीं मिल रही थी. एमपी में फॉरेस्ट कांस्टेबल से लेकर सभी तरह की एग्जाम दी. हालांकि, सफलता किसी भी परीक्षा में नहीं मिली.
साल 2026 में मिली सफलता
शिवानी बताती हैं यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 और एमपी पुलिस एएसआई परीक्षा 2026 भी दी. दोनों परीक्षाओं के परिणाम आए और इन दोनों में मेरा चयन हो गया. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी सरकारी नौकरी लग गई. मैं तो सपना देख रही हूं. मेरी सालो की मेहनत का फल मिल गया है. शिवानी बताती हैं कि वह आगे यूपी पीसीएस की तैयारी करना चाहती हैं.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें