करवा चौथ पर रिक्रिएट करें रानी मुखर्जी का रेड साड़ी लुक, पिया जी भी नहीं हटा पाएंगे नजरें | Recreate rani mukherjee red saree look for karwa chauth 2025 In Hindi


Fashion

oi-Staff

Karwa Chauth Saree Look: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत करती हैं। इस साल यह 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। अगर आप भी इस बार सबसे अलग और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। रानी का यह लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ बेहद ग्लैमरस भी है। अगर आप भी इस लुक को ट्राई करेंगी, तो सबकी निगाहें बस आप पर ही टिक जाएंगी। तो आइए, नजर डालते हैं रानी मुखर्जी के इस बेहद खूबसूरत रेड साड़ी लुक पर –

करवा चौथ पर लाल कपड़े पहनने का विशेष महत्व होता है। आप भी रानी मुखर्जी की तरह सिल्क या बनारसी रेड साड़ी वियर कर सकती हैं। ये आपको एक रॉयल लुक देगी।

आजकल वी-नेक ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में है। यह आपकी गर्दन और कॉलर बोन को हाइलाइट करता है, जिससे आप लंबी नजर आती हैं। खासकर, छोटी हाइट या राउंड फेस वाली लेडीज के लिए यह बेस्ट है।

रानी मुखर्जी ने अपनी लाल साड़ी को गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने नेकलेस, इयररिंग और हैंड कफ के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Karwa Chauth Saree Look

करवा चौथ पर शाम की पूजा के लिए आप भी रानी की तरह सटल मेकअप कर सकती हैं। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ लाल बिंदी लगाई है, जो उनके ओवरऑल लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है।

हेयर स्टाइल की बात करें तो रानी ने अपने बालों को स्लिक बन में बांधा है। आप चाहें तो रानी की तरह बन बना सकती हैं या गजरा लगा सकती हैं। अगर आप बालों को खुला रखना चाहती हैं, तो ब्यूटीफुल हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।




Leave a Comment