कहां है 21 मौतों का जिम्मेदार?:होटल प्रबंधक की तलाश, दिल्ली अग्निकांड में इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर – Malviya Nagar Fire: Fir Registered, Owner Arrested


अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार

Updated Thu, 04 Jun 2026 11:08 AM IST

Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ


Malviya Nagar Fire: FIR Registered, Owner Arrested

होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मालवीय नगर अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। होटल मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

दिल्ली पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज की एफआईआर

प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 शामिल है, जो आपराधिक मानव वध से संबंधित है। धारा 326(जी) आग से संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, धारा 324(5) किसी व्यक्ति या संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने से जुड़ी है। धारा 125(ए) और 125(बी) दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित हैं। 

 


Leave a Comment