कोहली के बाद भारत को एक और बड़ा झटका:हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर; कल फिटनेस टेस्ट पास किया था – Hardik Pandya Ruled Out Of Afghanistan Odi Series After Suffering Fresh Quadriceps Strain


Hardik Pandya Ruled Out of Afghanistan ODI Series After Suffering Fresh Quadriceps Strain

हार्दिक पांड्या
– फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ताजा चोट के कारण तीन मैचों की पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांड्या को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस आकलन के दौरान क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आ गया। हार्दिक हाल ही में आईपीएल के दौरान लगी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) से उबर रहे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार को बताया था कि रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक को सीओई ने खेलने की मंजूरी दे दी है, लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि फिटनेस टेस्ट के दौरान नई चोट सामने आने से उनकी वापसी टल गई।



Leave a Comment