क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन


पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से युद्ध, संघर्ष और तनाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है. इस बीच रूस तेहरान के समर्थन के लिए काफी प्रो-एक्टिव नजर आ रहा है. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा की सोमवार (13 जुलाई, 2026) को सामने आई रिपोर्ट में कहा गया कि मॉस्को ने अपना एलिट Tu-214PU एयरबोर्न कमांड पोस्ट एयरक्राफ्ट को ईरान की राजधानी तेहरान भेज दिया है. ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब युद्ध और भी ज्यादा विनाशकारी फेज में पहुंच रहा है या फिर ये तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है?

US एयरफोर्स वन के बराबर माना जाता है रूसी Tu-214PU प्लेन

रूस के इस अत्याधुनिक Tu-214PU विमान को डूम्सडे एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है. यह रूस का एक एयरबोर्न कमांड एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट है, जिसे संकट की समय में कोऑर्डिनेशन और हाई-लेवल कमांड संभालने के लिए तैयार किया गया है. इस विमान को अक्सर अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष विमान एयरफोर्स वन के रूसी समकक्ष के रूप में देखा जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह रूसी विमान अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान तेहरान पहुंचा है. इसकी मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर सैन्य अभियानों के जरिए लगातार अपने कार्रवाइयों को जारी रखे हुए है. वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब दे रहा है. 

डूम्सडे प्लेन की तैनाती कर क्या मैसेज दे रहा रूस?

रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान पहुंचा. इसकी मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका ईरान के ठिकानों पर सैन्य अभियान जारी रखे हुए है. वहीं, जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बावजूद क्षेत्रीय तनाव अभी भी बना हुआ है.  

इस दौरान रूस की तरफ से अपने अत्याधुनिक सैन्य कमांड कंट्रोल विमान को तैनात करना अमेरिका और खाड़ी के अन्य अमेरिकी सहयोगी देशों के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि मॉस्को अभी भी ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है. इसके साथ ही, वह जरूरत पड़ने पर ईरान के हाई लेवल कोऑर्डिनेशन और सपोर्ट देने के लिए भी तैयारा है. जिसका मतलब खुफिया जानकारी देना, कूटनीतिक समर्थन देना, मिलिट्री से जुड़े मामलों में सलाह देना या फिर किसी भी तरह से आपातकालीन स्थिति के लिए मिलकर योजनाएं तैयार करना भी हो सकता है.

क्या है रूस का Tu-214PU एयरक्राफ्ट?

रूस का Tu-214PU, टूपोलेव (Tupolev) Tu-214 एयरक्राफ्ट का एक स्पेशलाइज्ड एयरबोर्न कमांड पोस्ट वर्जन है, जिसे डूम्सडे प्लेन के नाम से भी जाना जाता है. इस विमान को रूस के राष्ट्रपति और रणनीतिक एयर फ्लीट के तौर पर बनाया गया है, जिसमें एडवांस कम्युनिकेशन्स और कमांड सिस्टम्स लगाए गए हैं, जिनकी मदद से देश का शीर्ष नेतृत्व उड़ान के दौरान भी सरकारी कामों को आसानी से कर सकता है. इसके नाम में लगे ‘PU’ का मतलब रूसी कॉन्सेप्ट के मुताबिक एक फ्लाइंग कंट्रोल पोस्ट या कमांड पोस्ट है. 

यह भी पढ़ेंः Lindsey Graham Death: ‘अचानक मौत के लिए तैयार रहो’, ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी





Leave a Comment