क्या आप जानते हैं इन 5 लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? हो सकता है गंभीर नुकसान | nariyal paani peene k nuksan side effects who should avoid coconut water


Health

oi-Staff

Coconut Water Side Effects: जैसे ही गर्मियां आती हैं लोगों का ध्यान नारियल पानी की ओर जाने लगता है। हर किसी को लगता है कि चिलचिलाती गर्मी में नारियल पानी वरदान से कम नहीं है जो ठंडक देने के साथ इम्युनिटी को भी बुस्ट करता है। तभी तो नारियल पानी को प्रकृति का ‘एनर्जी ड्रिंक’ कहा जाता है, जो इलेक्ट्रोलाइट्स और खनिजों से भरपूर होने के कारण शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है। तपती गर्मी और थकान में एक गिलास ठंडा नारियल पानी किसी पीने से राहत महसूस होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्वास्थ्य का यह खजाना हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है? चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम, सोडियम और नेचुरल शुगर की अधिक मात्रा कुछ विशेष शारीरिक स्थितियों में अमृत के बजाय नुकसान का कारण बन सकती है। अगर आप भी इसे बिना सोचे-समझे पी रहे हैं, तो रुकिए! यह जानना बेहद जरूरी है कि किन परिस्थितियों में यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है और किन लोगों को नारियल पानी पीने से परहेज करना चाहिए।

फोटो क्रेडिट: Freepik

कब फायदेमंद नारियल पानी बन जाता है सेहत का दुश्मन?

आमतौर पर नारियल पानी वजन घटाने, स्किन को चमकाने और किडनी की पथरी को निकालने में मदद करता है। लेकिन इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो हृदय की धड़कन और मांसपेशियों के काम को प्रभावित करती है। साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर इतना ज्यादा होता है कि यह शरीर के ब्लड प्रेशर और शुगर बैलेंस को अचानक बदल सकता है। यही कारण है कि कुछ बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन खतरे की घंटी साबित हो सकता है।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

1. किडनी की समस्या वाले मरीज

किडनी का मुख्य काम शरीर से अतिरिक्त पोटेशियम को बाहर निकालना है। नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जिसे कमजोर किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। इससे शरीर में पोटेशियम का स्तर (Hyperkalemia) खतरनाक हद तक बढ़ सकता है।

2. लो ब्लड प्रेशर (Low BP) के शिकार लोग

यदि आप पहले से ही निम्न रक्तचाप की दवा ले रहे हैं, तो नारियल पानी इसे और कम कर सकता है। इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने वाले गुण होते हैं, जो लो बीपी वालों के लिए चक्कर या बेहोशी का कारण बन सकते हैं।

3. डायबिटीज के मरीज (हाई ब्लड शुगर)

हालांकि इसमें नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकता है, इसलिए मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं पीना चाहिए।

4. सर्जरी से पहले या बाद में

सर्जरी के दौरान और बाद में शरीर के ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोलाइट्स को नियंत्रित करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। नारियल पानी का सेवन इस संतुलन को बिगाड़ सकता है, इसलिए किसी भी ऑपरेशन से कम से कम दो हफ्ते पहले इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।

5. सर्दी-जुकाम और एलर्जी वाले लोग

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। जिन लोगों को जल्दी सर्दी-जुकाम होता है या साइनस की समस्या है, उनके लिए यह परेशानी बढ़ा सकता है। साथ ही, कुछ लोगों को इससे ब्लोटिंग या पेट खराब होने जैसी एलर्जी भी हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।




Leave a Comment