नई दिल्ली: बिग बैश लीग 2026-27 का ओपनिंग मैच भारत में आयोजित किया जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई ने मिलकर ये ऐतिहासिक कदम उठाया है. मैच चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसकी आधिकारिक घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया है. इस ऐलान के साथ ही फैंस के मन एक बड़ा सवाल भी उठ रहा होगा.
बीबीएल का ओपनिंग मैच में भारत में
दरअसल, सवाल ये है कि बिग बैश लीग अगर भारत में आयोजित किया जाता है तो क्या इस लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आएंगे. बीबीएल के पिछले सीजन में अलग-अलग टीमों से कुल 7 पाकिस्तानी क्रिकेटर मैदान पर उतरे थे. हालांकि, इन 7 में से अधिकतर पाकिस्तानी प्लेयर टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे थे.