क्या Sky का कटेगा पत्ता?:आयरलैंड दौरे से पहले भारत को मिलेगा नया कप्तान, इन तीन खिलाड़ियों पर Bcci की नजर – Suryakumar Yadav To Be Removed From Captaincy, Shreyas Iyer, Tilak Varma, Sanju Samson In Contention


भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो सकती है। ऐसे में किन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की नजर है? आइए जानते हैं…

Suryakumar Yadav to be removed from captaincy, Shreyas iyer, Tilak Varma, Sanju Samson in contention

श्रेयस-तिलक-सैमसन-सूर्यकुमार
– फोटो : BCCI/ANI/PTI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टी20 टीम की कमान किसी नए खिलाड़ी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं। सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और यही वजह है कि उनकी कप्तानी के साथ-साथ टीम में जगह भी खतरे में बताई जा रही है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने आईपीएल के बाद सूर्यकुमार की फॉर्म का आकलन किया, लेकिन वे बल्लेबाजी में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में अब भारतीय टी20 टीम के लिए नए कप्तान की तलाश तेज हो गई है।


ये भी पढ़ें: T20I Captaincy: खराब फॉर्म की वजह से छिन सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, इन दो खिलाड़ियों का नाम चर्चा में


Leave a Comment