भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पूरी तरह मुकाबले पर अपनी पकड़ बना ली. भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई.
इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 154 रन बना लिए और कुल बढ़त 269 रन की हो गई. इस शानदार प्रदर्शन की नींव 22 वर्षीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने रखी.
उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 37 रन देकर 5 विकेट झटके और लॉर्ड्स के ‘ऑनर्स बोर्ड’ पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं. यह उनके टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा मैच है.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, इस लेग-स्पिनर की एंट्री
शुरुआत से ही इंग्लैंड पर दबाव
दूसरे दिन की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर शिकंजा कस दिया. क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे की जोड़ी ने इंग्लैंड का शीर्ष क्रम बिखेर दिया.
एक समय मेजबान टीम का स्कोर 47 रन पर 4 विकेट था. क्रांति गौड़ ने मिया बाउचियर और टेस्ट डेब्यू कर रहीं एलिस कैप्सी को शानदार गेंदों पर आउट किया. वहीं सयाली सतघरे ने अनुभवी बल्लेबाज हीदर नाइट को भी पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं.
𝐅𝐚𝐧𝐭𝐚𝐬𝐭𝐢𝐜 𝐅𝐢𝐯𝐞 🖐️
What a performance by Kranti Gaud 🫡
Her maiden 5⃣-wicket haul in only her 2⃣nd Test for #TeamIndia ⭐️
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/zpAS0KzDWr
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2026
एमी जोन्स का संघर्ष भी नहीं आया काम
विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 59 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड को संभालने की कोशिश की, लेकिन लंच से ठीक पहले वह शॉर्ट लेग पर ऋचा घोष को कैच दे बैठीं. निचले क्रम में मैडी विलियर्स ने 33 गेंदों पर 10 रनों की संयमित पारी खेली, लेकिन स्नेह राणा की शानदार स्पिन गेंद पर बोल्ड हो गईं.
दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा
दूसरी पारी में भारत ने तेज शुरुआत की. शेफाली वर्मा ने सोफी एक्लेस्टोन के एक ओवर में 13 रन बटोरे, जबकि स्मृति मंधाना ने लगातार शानदार बल्लेबाजी जारी रखी.
मंधाना दिन का खेल समाप्त होने तक 69 रन बनाकर नाबाद रहीं. दूसरी ओर यास्तिका भाटिया भी 39 रन बनाकर क्रीज पर डटी रहीं. दोनों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.
Stumps on Day 2!
A fruitful day for #TeamIndia as they lead England by 2⃣6⃣9⃣ runs 📈
Vice-captain Smriti Mandhana and Yastika Bhatia will resume proceedings tomorrow 🤝
Scorecard ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n #ENGvIND pic.twitter.com/Txfy9PqObG
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2026
इंग्लैंड को अब चमत्कार की जरूरत
दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स ने उम्मीद जताई कि टीम अभी भी वापसी कर सकती है. हालांकि स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने दिन को बेहद कठिन बताते हुए कहा कि उनके पास इसे बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं.
तीसरे दिन भारत की कोशिश बढ़त को 350 रन या उससे आगे ले जाने की होगी, जबकि इंग्लैंड को मैच में बने रहने के लिए जल्दी विकेट निकालने होंगे.फिलहाल लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुकी है.
—- समाप्त —-