क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश की DSP वाली नौकरी पर बिहार सरकार ने रखी शर्त, जानें कितनी मिलेगी सैलरी – bihar government set bond condition for cricketer akash deep mukesh kumar dsp job


बिहार सरकार ने क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को खेल कोटा के तहत बिहार पुलिस में DSP पद पर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। पे लेवल-9 के तहत मिलने वाली इस नौकरी के लिए सम्राट सरकार ने एक शर्त रखी है। दोनों खिलाड़ियों को 5 साल का बॉन्ड भरना होगा।

cricketer
क्रिकेटर को भरनी होगी पांच साल की बॉन्ड
पटना: बिहार में ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार की बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर सीधी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। सासाराम के आकाश दीप और गोपालगंज के मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र सौंपा था। हालांकि, गृह विभाग ने इस सरकारी सेवा में बने रहने के लिए दोनों स्टार गेंदबाजों के सामने एक विशेष शर्त भी रखी है।

नौकरी के लिए सरकार की 5 साल की शर्त

बिहार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, दोनों क्रिकेटरों को 5 साल का बॉन्ड भरना अनिवार्य होगा। शर्त ये है कि उन्हें अगले 5 वर्षों तक सक्रिय खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट प्रतियोगिताओं (टूर्नामेंट) में हिस्सा लेते रहना होगा। अगर खिलाड़ी इस बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करते हैं, तो उनकी DSP की नौकरी के कन्फर्मेशन पर संकट आ सकता है।

DSP पद पर सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं

  • वेतनमान और पे-लेवल: पे लेवल-9 (ग्रेड पे 5400 रुपये) के तहत 9300-34800 रुपये का वेतनमान।
  • शुरुआती मूल वेतन: 53,100 रुपये प्रति माह शुरुआती बेसिक सैलरी।
  • भत्ते और सुविधाएं: महंगाई भत्ता (DA), HRA, TA के साथ जरूरत पड़ने पर सरकारी आवास, वाहन, ड्राइवर और मेडिकल सुविधाएं।
  • पेंशन लाभ: दोनों क्रिकेटरों को सेवा काल के दौरान नई पेंशन योजना (NPS) का लाभ मिलेगा।

आकाश दीप का अब तक का क्रिकेट करियर

सासाराम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 28 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा, वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी 14 मैच खेलकर 10 विकेट चटका चुके हैं।

तीनों फॉर्मेट खेल चुके मुकेश कुमार का प्रदर्शन

गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं। उन्होंने 3 टेस्ट में 7 विकेट, 6 वनडे में 5 विकेट और 17 टी-20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। वहीं, IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए मुकेश ने 42 मैचों में 42 विकेट हासिल किए हैं।

सुनील पाण्डेय

लेखक के बारे मेंसुनील पाण्डेयसुनील पाण्डेय, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में बतौर सीनियर जर्नलिस्ट कार्यरत हैं। जनवरी 2021 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप का हिस्सा बने सुनील वर्तमान में NBT ऑनलाइन की बिहार-झारखंड टीम में संपादकीय और रिपोर्टिंग में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रणनीतिक न्यूज़ प्लानिंग, सटीक संपादन और धारदार ग्राउंड रिपोर्टिंग उनकी विशेष पहचान है। राजनीति और व्हाइट कॉलर करप्शन जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखने वाले सुनील ने 2005 से शुरू हुए अपने करियर में कई बड़ी खबरें ब्रेक की हैं। जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से लेकर केरल तक के चुनावी बयार को समझा। दिल्ली, बिहार और तेलंगाना में पत्रकारिता के विभिन्न आयामों को अनुभव करने वाले सुनील सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर @sunilpandeyjee के जरिए सक्रिय रहते हैं।

सुनील का पत्रकारिता करियर प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया के अलग-अलग अनुभवों से समृद्ध है, जहां उन्होंने संपादन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। पटना, दिल्ली और हैदराबाद जैसे महानगरों में उन्होंने कई प्रतिष्ठित हस्तियों का साक्षात्कार किया है। उनकी ग्राउंड रिपोर्ट्स का प्रभाव इतना गहरा रहा है कि कई मौकों पर सरकार को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने और उनमें सुधार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सुनील पाण्डेय की पारखी नजर राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सरकारी नीतियों के आम आदमी पर पड़ने वाले असर के विश्लेषण पर रहता है। डिजिटल युग की मांग को समझते हुए वे अपनी लेखनी और वीडियो, दोनों माध्यमों से नवभारत टाइम्स के पाठकों से जुड़ते हैं। उनमें किसी भी सामान्य खबर को राष्ट्रीय विमर्श (National Narrative) बनाने की अद्भुत क्षमता है। वे केवल समाचार देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खबर के पीछे के नैतिक मूल्यों और उसके व्यापक प्रभाव को गहराई से परखते हैं।

अपने पत्रकारिता सफर का आगाज सुनील ने प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका ‘माया’ से किया, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों के लिए स्वतंत्र स्तंभकार (कॉलमनिस्ट) के रूप में अपनी लेखनी को धार दी। ETV न्यूज की संपादकीय टीम के साथ संपादन और रिपोर्टिंग के गुर सीखने के बाद, उन्होंने ज़ी मीडिया और नेटवर्क 18 जैसे बड़े संस्थानों में एक लंबा समय बिताया। प्रिंट और टीवी न्यूज़ के व्यापक अनुभव के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया। न्यूज़ इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित की। वर्तमान में वे टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में अपनी धारदार पत्रकारिता को जारी रखे हुए हैं।

सुनील पाण्डेय की शैक्षणिक नींव ‘पूरब का ऑक्सफोर्ड’ माने जाने वाले पटना विश्वविद्यालय में पड़ी। यहां से ग्रेजुएशन और मास्टर के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता की डिग्री भी प्राप्त की। वे समाचारों के विभिन्न स्रोतों के विश्लेषणात्मक अध्ययन और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों जैसे गंभीर विषयों पर अपनी लेखनी और व्याख्यानों के माध्यम से निरंतर विचार साझा करते रहते हैं। पत्रकारिता करियर के दौरान कई अवॉर्ड से सुनील पाण्डेय को सम्मानित किया जा चुका है।… और पढ़ें