रोहित शर्मा ने ODI फॉर्मेट में ही अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था और इसी फॉर्मेट में वह अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. उनका आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार BCCI की सीनियर चयन समिति ने उन्हें अपनी योजनाओं के बारे में बता दिया है कि अब उनसे आगे देखा जा रहा है. लॉर्ड्स को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहा जाता है, जो एक और ऐतिहासिक मैच का गवाह बन सकता है.
संघर्षों में बीता रोहित शर्मा का बचपन
रोहित शर्मा आज क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक है, जिनका जीवन गरीबी और संघर्षों में बीता. उनके पिता की आय कम थी, जिस कारण रोहित अपने दादा-दादी और चाचा के साथ रहते थे. उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने भी उनकी काई मदद की, उनकी फीस कम करवाई.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चयन समिति ने रोहित शर्मा से बात की है कि वे यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. उन्होंने ये भी बताया है कि वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित को टीम में नहीं देख रहे.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा ओपनर बल्लेबाज के तौर पर पहली पसंद नहीं रहेंगे. माना जा रहा है कि लॉर्ड्स में उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का तीसरा वनडे
इससे पहले रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 2 वनडे मैच खेले हैं, एक बार वह शून्य पर आउट हुए थे और दूसरे मैच में 15 रन बनाए थे. यानी उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में इस ग्राउंड पर कोई अच्छी पारी नहीं आई है, जबकि अभी वह आउट ऑफ फॉर्म भी चल रहे हैं. जारी सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 21 गेंदों में 11 रन बनाए थे, दूसरे मैच में 26 रन बनाए लेकिन इसके लिए 47 गेंदें खेलीं.
झूलन गोस्वामी ने लॉर्ड्स में खेला था फेयरवेल मैच
भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज झूलन गोस्वामी ने भी अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था. अब ये ग्राउंड एक और दिग्गज के फेयरवेल मैच का गवाह बन सकता है.
यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
कैसा रहा रोहित शर्मा का करियर
रोहित शर्मा ने अपने करियर में 287 वनडे खेले, जिसकी 279 पारियों में 11757 रन बनाए. इस फॉर्मेट में वह 33 शतक और 62 अर्धशतक लगा चुके हैं, इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (264) का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. उन्होंने सबसे ज्यादा मैच श्रीलंका के खिलाफ (55) खेले, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (49) के खिलाफ.