क्लोस, रोनाल्डो या मेसी…:फुटबॉल विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल किसने किए? शीर्ष-सात दिग्गजों की सूची चौंकाएगी – Fifa World Cup 2026: Miroslav Klose To Ronaldo And Messi, Top 7 Highest Goal Scorers In Fifa World Cup History


फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है। फुटबॉल के इस सबसे बड़े मंच पर दुनिया के कई महान खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अमिट छाप छोड़ी है। गोल करना किसी भी खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है और विश्व कप में लगातार ऐसा कर पाना बेहद कठिन माना जाता है। विश्व कप 2026 में एक बार फिर दुनिया की निगाहें इस रिकॉर्ड पर होगी। खासकर मेसी और एमबाप्पे जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर, जो इस सूची में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल किए हैं…




Fifa World Cup 2026: Miroslav Klose to Ronaldo and Messi, Top 7 Highest Goal Scorers in FIFA World Cup History

क्लोस
– फोटो : ANI/PTI/FIFA.com


जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोस सबसे ऊपर

जर्मनी के पूर्व स्टार स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोलस्कोरर हैं। उन्होंने 2002 से 2014 के बीच चार विश्व कप खेले और 24 मैचों में कुल 16 गोल किए। क्लोस ने 2002 और 2006 विश्व कप में पांच-पांच गोल दागे, जबकि 2010 में उनके खाते में चार गोल आए। 2014 में खेले गए अपने अंतिम विश्व कप में उन्होंने दो गोल किए और इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

मिरोस्लाव क्लोस (जर्मनी)

 

  • गोल: 16
  • विश्व कप: 4

    • 2002 विश्वकप में 5 गोल
    • 2006 विश्वकप में 5 गोल
    • 2010 विश्वकप में 4 गोल
    • 2014 विश्वकप में 2 गोल

  • खेले गए मैच: 24


Fifa World Cup 2026: Miroslav Klose to Ronaldo and Messi, Top 7 Highest Goal Scorers in FIFA World Cup History

रोनाल्डो
– फोटो : ANI/PTI/FIFA.com


रोनाल्डो नजैरियो का शानदार रिकॉर्ड, क्लोस के सबसे नजदीक

ब्राजील के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर रोनाल्डो नजैरियो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। ‘द फेनोमेनन’ के नाम से मशहूर रोनाल्डो ने 1994 से 2006 के बीच विश्व कप में 19 मैच खेले और 15 गोल किए। 2002 विश्व कप उनके करियर का सबसे यादगार टूर्नामेंट रहा, जिसमें उन्होंने आठ गोल दागे और ब्राजील को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

रोनाल्डो (ब्राजील)

 

  • गोल: 15
  • विश्व कप: 4

    • 1994 विश्वकप में कोई गोल नहीं
    • 1998 विश्वकप में 4 गोल
    • 2002 विश्वकप में 8 गोल
    • 2006 विश्वकप में 3 गोल

  • खेले गए मैच: 19


Fifa World Cup 2026: Miroslav Klose to Ronaldo and Messi, Top 7 Highest Goal Scorers in FIFA World Cup History

गर्ड मुलर
– फोटो : ANI/PTI/FIFA.com


पश्चिम जर्मनी के दिग्गज गर्ड मुलर का भी बेहतरीन रिकॉर्ड

पश्चिम जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर फीफा विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोलस्कोररों में शामिल हैं। उन्होंने सिर्फ दो विश्व कप संस्करणों में हिस्सा लिया, लेकिन अपनी शानदार फिनिशिंग से बड़ा प्रभाव छोड़ा। मुलर ने 1970 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल दागे थे, जबकि 1974 विश्व कप में चार गोल किए। कुल 13 मुकाबलों में 14 गोल करने वाले मुलर लंबे समय तक विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। 1974 विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ उनका विजयी गोल पश्चिम जर्मनी को चैंपियन बनाने में निर्णायक साबित हुआ था।

गर्ड मुलर (पश्चिम जर्मनी)

 

  • गोल: 14
  • विश्व कप: 2

    • 1970 विश्वकप में 10 गोल
    • 1974 विश्वकप में 4 गोल

  • खेले गए मैच: 13


Fifa World Cup 2026: Miroslav Klose to Ronaldo and Messi, Top 7 Highest Goal Scorers in FIFA World Cup History

फोंटेन
– फोटो : ANI/PTI/FIFA.com


फ्रांस के जस्टन फोंटेन ने एक ही वर्ल्ड कप में गोल की झड़ी लगाई

फ्रांस के जस्टन फोंटेन का नाम विश्व कप इतिहास में एक अनोखे रिकॉर्ड के लिए दर्ज है। उन्होंने 1958 विश्व कप में अकेले 13 गोल किए थे। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ छह मैचों में हासिल की थी। एक ही विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने का उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

जस्ट फोंटेन (फ्रांस)

 

  • गोल: 13
  • विश्व कप: 1

    • 1958 विश्वकप में 13 गोल

  • खेले गए मैच: 6



Leave a Comment