खाने से पहले कैसे करें खराब व ताजे अंडे की पहचान? शेफ पंकज भदौरिया ने बताए 2 बेहद आसान टिप्स | How to check fresh and rotten eggs Chef Pankaj Bhadouria tips


Health

oi-Staff

Chef Pankaj Bhadouria Egg Tips: अंडा प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स है, इसलिए अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे के फॉर्मूले से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले सभी अंडे फ्रेश नहीं होते? वहीं कई बार अनजाने में हम हफ्तों पुराने या सड़े हुए अंडे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद लेते हैं, जो फूड पॉइजनिंग और पेट की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बिना तोड़े, सिर्फ 1 मिनट में खराब और ताजे अंडे की पहचान करने के 2 बेहद आसान टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में:

फोटो क्रेडिट: Freepik

पहला तरीका: मास्टरशेफ का मशहूर ‘वॉटर फ्लोट टेस्ट’

शेफ पंकज भदौरिया ने अंडे की फ्रेशनेस जांचने का सबसे सटीक और वैज्ञानिक तरीका ‘वॉटर टेस्ट’ बताया है। इसके लिए आपको अंडे को तोड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस एक गहरे बर्तन या कांच के गिलास में साफ पानी भरें और उसमें धीरे से अंडा डाल दें। इसके बाद आपको तीन स्थितियां देखने को मिल सकती हैं-

अंडा नीचे बैठ जाए (ताजा अंडा): अगर अंडा पानी में डालते ही बर्तन के बिल्कुल तल में पूरी तरह लेट जाता है, तो समझ लें कि अंडा बिल्कुल ताजा और खाने के लिए बेस्ट है।

अंडा तिरछा या खड़ा हो जाए (कुछ दिन पुराना): अगर अंडा नीचे तो बैठता है लेकिन थोड़ा खड़ा या तिरछा रहता है, तो इसका मतलब है कि यह लगभग 1-2 हफ्ते पुराना है। इसे खाया जा सकता है, लेकिन यह एकदम फ्रेश नहीं है।

अंडा पानी के ऊपर तैरने लगे (सड़ा हुआ अंडा): यदि अंडा पानी के ऊपर तैरने लगे, तो समझ जाएं कि वह पूरी तरह से सड़ चुका है। शेफ पंकज के मुताबिक, ऐसे अंडे को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए और तुरंत फेंक देना चाहिए।

दूसरा तरीका: ‘शेक टेस्ट’ से करें खराब अंडे की पहचान

अगर आपके पास पानी का इंतजाम नहीं है, तो शेफ पंकज ने दूसरा सबसे आसान तरीका ‘शेक टेस्ट’ आप अंडे को हिलाकर देखें। इसके लिए अंडे को अपने कान के पास ले जाएं और उसे हल्के हाथों से हिलाएं। यदि अंडे को हिलाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आती है और वह बिल्कुल सॉलिड महसूस होता है, तो वह अंडा ताजा है। वहीं अगर अंडे को हिलाने पर अंदर से पानी जैसी या छपाक-छपाक की आवाज सुनाई देती है, तो इसका मतलब है कि अंडा पुराना हो चुका है। दरअसल, पुराना होने पर अंडे के अंदर हवा का गैप (Air Cell) बढ़ जाता है और उसका लिक्विड ढीला होकर हिलने लगता है।

खराब या सड़ा हुआ अंडा खाने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं?

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, अंडों की फ्रेशनेस जांचना केवल स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। खराब या हफ्तों पुराने अंडों में साल्मोनेला (Salmonella) नाम का बैक्टीरिया पनपने लगता है। अगर आप बिना जांचे ऐसा अंडा खा लेते हैं, तो आपको उल्टी, दस्त, तेज पेट दर्द, बुखार और गंभीर फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए अगली बार आमलेट या उबला अंडा बनाने से पहले इन 2 आसान टेस्ट को जरूर आजमाएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Tuesday, June 9, 2026, 13:13 [IST]




Leave a Comment