खान सर विवाद पर गांव वालों ने क्या कहा? TV9 की रिपोर्ट


खान सर को लेकर विवाद लगातार जारी है. इसी बीच TV9 भारतवर्ष ने खान सर के गांव के लोगों से खास बातचीत की है. उनके पैतृक गांव के लोगों ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जो हैरान करने वाली हैं. उनका कहना है कि खान सर के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है, वो बिल्कुल सही है. खान सर के चाचा ने बातचीत के दौरान यहां तक कह दिया कि खान सर को पैसों का काफी घमंड है. उनका ये भी कहना है कि हो सकता है कि खान सर ने व्यूज पाने के लिए जानबूझकर फायरिंग करवाई. वहीं, एक पड़ोसी का दावा है कि खान सर के पिता गांव के अन्य लोगों को अपने से कमतर समझते हैं.


Leave a Comment