हालांकि, फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि लिस्ट को तेहरान ने ऑफिशियली मंजूरी दी थी। इसके अलावा, मोजतबा खामेनेई ने उन खास लोगों की पहचान नहीं की जिन्हें वह अपने पिता की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हैं।
यह खबर तब सामने आई जब दावा किया गया कि ईरान ट्रंप की हत्या की योजना बना रहा है। इजरायल ने ईरान द्वारा ट्र्ंप की हत्या की साजिश की जानकारी US इंटेलिजेंस को शेयर की थी। इन खुफिया रिपोर्टों से यह भी पता चल सकता है कि तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन से निकलते समय ट्रंप ने अपना विमान क्यों बदला और एक पुराने विमान से यात्रा क्यों की थी।
वहीं ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि ईरान उन्हें मारना चाहता है। वे उनकी हर एक लिस्ट में हैं। इसके बाद उन्होंने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर मेरी हत्या की साजिश की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। इसके बाद अपने ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।
रविवार को अमेरिका ने ईरान के कमर्शियल जहाजों पर किए गए हमलों के जवाब में रविवार सुबह करीब 140 ठिकानों पर हमले किए।
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर निशाना साधा । तेहरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान की आलोचना करते हुए कहा कि इन देशों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
वहीं कतर ने अपने और पड़ोसी देशों पर हुए हमलों को खतरनाक बढ़ोतरी करार दिया। उधर ओमान ने भी सरकारी बयान में कहा कि वह इस हमले की निंदा करता है।
(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)