फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब खिताबी रेस में सिर्फ 4 टीमें बनी हुई हैं. अर्जेंटीना लगातार दूसरे खिताब की ओर है, जिसने पिछले संस्करण में फ्रांस को फाइनल में हराया था. फ्रांस भी रेस में है, जिसने क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हराया है. इंग्लैंड ओर स्पेन भी खिताबी दौड़ में शामिल हैं. यहां देखें दोनों सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल और भारत में ये कितने बजे शुरू होंगे? इसकी डिटेल.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्पेन पहुंची है. रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया. अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से रौंदा, हालांकि लियोनेल मेसी इस मैच में कोई गोल नहीं कर सके. इससे पहले शुक्रवार को फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया था. शनिवार को स्पेन ने बेल्जियम पर 2-1 से जीत दर्ज की.
कब और किसके बीच है पहला सेमीफाइनल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल फ्रांस और स्पेन के बीच है. ये रोमांचक मुकाबला होगा. एक तरफ किलियन एम्बाप्पे होंगे तो दूसरी तरफ लामिन यमाल. ये मैच भारतीय समयनुसार 15 जुलाई को 12:30 AM बजे से होगा. स्पेन बनाम फ्रांस सेमीफाइनल अमेरिका के टेक्सास के अर्लिंग्टन में स्थित एटी एंड टी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे डलास स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है.
यह भी पढ़ें- सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल की डिटेल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होगा. ये मैच 16 जुलाई को 12:30 बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना मैच अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में स्थित मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेला जाएगा. इसे अटलांटा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है.
यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब है?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 20 जुलाई को 12:30 AM बजे से है. इससे पहले दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों के बीच तीसरे स्थान के लिए 19 जुलाई को मैच होगा, जो भारतीय समयनुसार 2:30 बजे शुरू होगा.