खेल : ग्रास कोर्ट के बादशाह जोकोविच ने जीता सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल, International Hindi News


शोल्डर विम्बलडन : टखने और पिंडली में परेशानी के चलते लेना पड़ा मेडिकल टाइमआउट, अपने

लंदन, एजेंसी। नोवाक जोकोविच ने फिर दिखाया कि क्यों वह ग्रास कोर्ट के बादशाह हैं। पहले ही सेट में टखने और पिंडली में परेशानी के चलते मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। 39 साल के जोकोविच ने 14 साल छोटे फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे के खिलाफ पट्टी बंधकर खेले। दर्द भी उनके जोश और जुनून के आगे टिक नहीं पाई। उन्होंने मंगलवार रात को विम्बलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल जीतकर एक और रिकॉर्ड बना दिया। ऑल इंग्लैंड के सेंटर कोर्ट जोकोविच ने कनाडा के 25 वर्षीय फेलिक्स को 7-6, 3-6, 6-3, 6-7, 7-6 से पराजित किया। यह मैराथन मुकाबला पांच घंटे 16 मिनट तक चला। उन्होंने सबसे लंबे क्वार्टर फाइनल मुकाबले का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रेनर शुटलर और अरनो क्लेमेंट के बीच 2008 में यह मैच पांच घंटे 12 मिनट तक चला था。

जोकोविच के नए रिकॉर्ड

वावरिंका को पीछे छोड़ा : जोकोविच ओपन युग में सबसे ज्यादा पांच सेट के ग्रैंड स्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने करियर का 50वां मैच पांच सेट में खेलकर स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका (49 बार) का रिकॉर्ड तोड़ा। वे ओपन युग में एक ग्रैंड स्लैम में 15 एकल सेमीफाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन में यह उपलब्धि हासिल की है।

सेमीफाइनल में चुनौती

फेडरर को पछाड़ा : रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में जुटे जोकोविच ने लगातार आठवीं बार यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर रोजर फेडरर (7) को पीछे छोड़ दिया। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब उन्हें मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनेर की चुनौती से पार पाना होगा। यह पिछले साल का दोहराव होगा। सिनेर ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 7-5, 7-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया। जोकोविच के पास पिछले साल यहां मिली हार कर बदला लेने का मौका होगा।

निर्णायक रैली

22 शॉट की रैली : सुपर टाई-ब्रेक में 22 शॉट की लंबी रैली निर्णायक साबित हुई। जोकोविच ने फेलिक्स को कोर्ट के दोनों कोनों पर दौड़ाया। आखिर में कनाडाई खिलाड़ी का फोरहैंड बाहर चला गया। इससे जोकोविच ने 9-4 की बढ़त बना ली। इसके बाद अगले ही पॉइंट पर मैच जीत लिया।

‘ये वो पल हैं जिनके लिए मैं आज भी टेनिस खेलता हूं। मैं अब भी उन युवा खिलाड़ियों से मुकाबला करने में सक्षम हूं जो मुझसे 15 साल छोटे हैं। मैं उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में हरा सकता हूं।’ -नोवाक जोकोविच

– 39 साल और 38 दिन की उम्र में विम्बलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। रिकॉर्ड रोसेवाल (39 साल 234 दिन) के नाम है

-55वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना सर्वकालिक रिकॉर्ड और मजबूत किया। फेडरर (46 बार) दूसरे स्थान पर हैं

सामान्य प्रश्न

नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में किस खिलाड़ी को हराया?

जोकोविच ने कनाडा के 25 वर्षीय फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को हराया।

जोकोविच ने सबसे लंबे क्वार्टर फाइनल मुकाबले का क्या रिकॉर्ड तोड़ा?+

जोकोविच ने कितने पांच सेट के ग्रैंड स्लैम मैच खेले हैं?+

जोकोविच अब तक कहां सेमीफाइनल में पहुंचे हैं?+



Leave a Comment