खेल : टीम इंडिया के सामने वनडे में वापसी की चुनौती, International Hindi News


टीम इंडिया के सामने वनडे में वापसी की चुनौती 110 वनडे मुकाबले दोनों

टीम इंडिया के सामने वनडे में वापसी की चुनौती 110 वनडे मुकाबले दोनों टीमों ने अब तक आपस में खेले

खेलों का परिणाम

61 भारत जबकि 44 इंग्लैंड जीता, दो टाई, तीन बेनतीजा

प्रसारण समय

प्रसारण : दोपहर 3:30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

बर्मिंघम, एजेंसी। टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार (0-4) के बाद भारतीय टीम के सामने अब वनडे सीरीज में जीत की राह पर वापसी करने की चुनौती होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इसमें सभी की निगाहें दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी।

महत्वपूर्ण भूमिका

अहम भूमिका निभानी होगी : दोनों को न सिर्फ खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा बल्कि टी-20 सीरीज में सफाए से आहत भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने में भी भूमिका निभानी होगी। हालांकि 39 वर्षीय रोहित और जल्द ही 38 वर्ष के होने वाले कोहली में अब भी जोश और जुनून है। वह अब भी वनडे की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनका लक्ष्य अगले साल वनडे विश्व कप तक टीम में बने रहना है।

गेंदबाजों की चुनौती

आर्चर-टंग का सामना : भारतीय बल्ल्बाजों के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करना अलग चुनौती होगी। हालांकि रोहित और कोहली ने कई बार इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम मौजूदा दौरे में सात टी-20 मैचों में से एक को छोड़कर (बारिश के कारण रद्द) बाकी सभी मैच हार गई थी। भारत को आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।

अनुभवी बल्लेबाजों की चौकड़ी

चौकड़ी से उम्मीद : कप्तान शुभमन गिल की वापसी और केएल राहुल की मौजूदगी से भारत के पास अनुभवी बल्लेबाजों की शानदार चौकड़ी है। अगर श्रेयस अय्यर को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो बल्लेबाजी इकाई को लेकर चिंता की बात नहीं। लेकिन गेंदबाजी इकाई के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है जिसे बुमराह की वापसी से मजबूती मिलेगी।

नए तेज गेंदबाजों की भूमिका

नए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को इंग्लैंड की पिचों पर अपनी लेंथ को लेकर अलग चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में निश्चित रूप से टीम को एक नया आयाम देंगे, जबकि शिवम दुबे चौथे तेज गेंदबाज होंगे।

मेजबान टीम की स्थिति

छह माह से मैच नहीं खेला मेजबान : मेजबान टीम ने 27 जनवरी के बाद से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। बहुत सारे टी-20 और कुछ टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेलने के बाद इंग्लैंड को इस प्रारूप के लिए लय में लौटना होगा हालांकि टी-20 में शानदार जीत से उसके खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा होगा। बल्लेबाजी क्रम में जो रूट के शामिल होने से इंग्लैंड की बल्लेबाजी को और अधिक मजबूती मिलेगी। बल्लेबाजी में उसका दारोमदार हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और जोस बटलर पर टिका रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कब होगा?

पहला मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

भारत की बल्लेबाजी में कौन-कौन शामिल है?+



Leave a Comment