ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका), एजेंसी। फीफा विश्व कप में कमाई करने का कोई मौका नहीं गंवा रहा है। अब उसने फाइनल की पिच के प्रत्येक टुकड़े को 450 डॉलर (लगभग 43000 रुपये) की दर बेचने का फैसला किया है। खिताबी मुकाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। फीफा पहले ही विश्व कप के टिकट और अन्य चीजों को ऊंची कीमतों पर बेचने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फीफा के स्टोर के अनुसार प्रत्येक टुकड़े का आकार 17.5 गुणा 17.5 गुणा 17.5 है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह आंकड़ा इंच, सेंटीमीटर या मिलीमीटर में है। फुटबॉल के शासी निकाय ने यह जानने के लिए भेजे गए ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया।
पिच के टुकड़े
फीफा की वेबसाइट पर लिखा है, फुटबॉल इतिहास के एक प्रामाणिक हिस्से को अपने पास संजोकर रखें, जो विश्व कप 2026 के (फाइनल की) पिच का एक टुकड़ा है। मैदान के यह टुकड़े हालांकि अमेरिका और यूरोप के पतों पर ही भेजे जाएंगे। फुटबॉल प्रेमी अभी से इसके लिए ऑर्डर कर सकते हैं और फाइनल के बाद उन्हें यह टुकड़े भेजे जाएंगे।
फाइनल में सामान्य टिकट
फाइनल में सामान्य टिकट 31 लाख से शुरू : फीफा फाइनल के लिए सामान्य टिकट करीब 31.49 लाख (32,970 डॉलर) तक में बेच रहा है। उन टिकटों की कीमत करीब 33 लाख (34,500 डॉलर) है, जिनके साथ भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा भी उपलब्ध है।
सामान्य प्रश्न
✦फीफा विश्व कप की फाइनल पिच के टुकड़े कितने में बेचे जा रहे हैं?
फीफा विश्व कप की फाइनल पिच के टुकड़े 450 डॉलर (लगभग 43000 रुपये) में बेचे जा रहे हैं।
✦फाइनल का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
फाइनल का मुकाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।
✦फुटबॉल प्रेमी पिच के टुकड़ों के लिए कैसे ऑर्डर कर सकते हैं?
फुटबॉल प्रेमी फीफा की वेबसाइट पर जाकर पिच के टुकड़ों के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।