महिला टीम के सामने लॉर्ड्स पर तिरंगा लहराने की चुनौती पहला टेस्ट 15
महिला टीम के सामने लॉर्ड्स पर तिरंगा लहराने की चुनौती पहला टेस्ट
15 टेस्ट दोनों टीमों ने अब तक आपस में खेले
03 में भारत, एक में इंग्लैंड जीता, 11 ड्रॉ रहे
2023 में पिछला टेस्ट डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने रिकॉर्ड 347 रन से जीता था
02 रन से इंग्लैंड ने एकमात्र टेस्ट नवंबर 1995 में जमशेदपुर में जीता था
प्रसारण : दोपहर 3.30 से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
लंदन में मुकाबला
लंदन, एजेंसी। भारतीय महिला टीम शुक्रवार से यहां लॉर्ड्स पर शुरू हो रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तिरंगा लहराने के इरादे से उतरेगी। टी-20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने से भारत को टेस्ट की तैयारी का अधिक समय मिल गया।
डेढ़ शताब्दी बाद मुकाबला
यह मैच ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट खेला था। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, यह लॉर्ड्स पर हमारा पहला टेस्ट है और मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मौका मिला। किसी भी भारतीय के लिए टेस्ट खेलना सपने जैसा है। मुझे यकीन है कि कल सफेद जर्सी पहनने वाली हर खिलाड़ी को गर्व होगा कि उन्हें लॉर्ड्स पर टेस्ट खेलने का मौका मिला।
मेहमान टीम का पलड़ा भारी
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले चार मैचों में से तीन जीते हैं और इंग्लैंड में अभी तक एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है। भारत के लिए हरलीन देयोल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पदार्पण का मौका मिल सकता है।
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट में पारी की शुरुआत की थी और उन्हें ही यहां मौका मिलेगा। प्रिया पूनिया को चोटिल प्रतिका रावल की जगह दी गई है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया से दस विकेट से मिली हार में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी।
इंग्लैंड की टीम में बदलाव
दूसरी ओर महिला टी-20 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड टीम में पांच नए खिलाड़ी हैं जिनमें एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पोट्स और एली टी शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इस टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है। खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जमाने वाली इंग्लैंड की दूसरी महिला क्रिकेटर ब्यूमोंट ने 2023 महिला एशेज में ट्रेंट ब्रिज में दोहरा शतक जड़ा था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦भारतीय महिला टीम का पहले टेस्ट का स्थान क्या है?−
भारतीय महिला टीम का पहले टेस्ट का स्थान लॉर्ड्स है।
✦भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले चार मैचों में से कितने जीते हैं?+
✦इस टेस्ट के बाद इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज का क्या निर्णय है?+