युवा तीरंदाज प्रिथिका ने दो पदकों पर साधा निशाना विश्व कप मैड्रिड, एजेंसी।
युवा तीरंदाज प्रिथिका ने दो पदकों पर साधा निशाना विश्व कप
मैड्रिड, एजेंसी। भारत की 17 वर्षीय तीरंदाज प्रिथिका प्रदीप ने मैड्रिड तीरंदाजी विश्व कप को यादगार बना दिया। उन्होंने दुनिया की 11वें नंबर की तीरंदाज हजल बुरुन को 145-142 से हराकर में अपने करियर का पहला व्यक्तिगत विश्व कप कांस्य पदक जीता।
टीम स्पर्धा में चांदी
उन्होंने इसके साथ ही एक ही दिन में भारत के लिए दो पदक जीतकर यादगार प्रदर्शन किया। प्रिथिका ने ज्योति सुरेखा वेन्नम और चिकिथा तनीपार्थी के साथ मिलकर महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
भारत ने इस तरह कंपाउंड वर्ग में अपने अभियान का समापन दो पदकों के साथ किया। अब रविवार को रिकर्व वर्ग में भारतीय तीरंदाजों के पास दो और पदक जीतने का मौका होगा।
सेमीफाइनल में हार
प्रिथिका को सेमीफाइनल में मलेशिया की फातिन नूरफतेहाह मत सालेह के खिलाफ 142-144 से करीबी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक मुकाबला खेलना पड़ा। करियर के पहले विश्व कप पदक मुकाबले में प्रिथिका शुरुआत में दबाव में नजर आईं। तुर्की की बुरुन ने पहले ही दौर में लगातार तीन सटीक 10 लगाकर बढ़त बना ली और प्रिथिका 28-30 से पीछे हो गईं।
दूसरे दौर में प्रिथिका ने 29-28 से बढ़त बनाकर अंतर कम किया और तीसरे दौर में तीनों तीरों पर सटीक निशाना लगाते हुए स्कोर 87-87 से बराबर कर दिया।
अंतिम तीर पर परफेक्ट 10
अंतिम तीर पर उन्हें जीत सुनिश्चित करने के लिए कम से कम आठ अंक की जरूरत थी, लेकिन प्रिथिका ने दबाव को मात देते हुए शानदार परफेक्ट 10 लगाया और अपने करियर का पहला विश्व कप कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
इससे पहले सुबह महिला कंपाउंड टीम फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रिथिका प्रदीप और चिकिता तानीपार्थी की भारतीय तिकड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी। कोलंबिया ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखते हुए भारत को 232-228 से हराया, जिससे भारतीय टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦प्रिथिका ने विश्व कप में कितने पदक जीते?−
प्रिथिका ने विश्व कप में एक कांस्य और एक रजत पदक जीते।
✦प्रिथिका ने किस तीरंदाज को हराकर कांस्य पदक जीता?+
✦प्रिथिका ने टीम स्पर्धा में किसके साथ मिलकर रजत पदक जीता?+