खेल : रोहित लॉर्ड्स में खेलेंगे अंतिम वनडे!, National Hindi News


रोहित शर्मा का वनडे करियर इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। चयनकर्ता उन्हें अगले विश्व कप के लिए नहीं चुनने की योजना बना रहे हैं। यशस्वी जायसवाल को अधिक मौके दिए जाएंगे, जबकि रोहित के भविष्य पर अंतिम फैसला उन्हें खुद करना होगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाला वनडे करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। चयनकर्ता इस पूर्व कप्तान को अगले वर्ष होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रहे हैं। उनकी जगह अब यशस्वी जायसवाल पर दांव खेलने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय चयन समिति की मौजूदा सोच यही है कि इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें वनडे टीम में आगे नहीं चुना जाएगा। पिछली आठ पारियों में 39 वर्षीय रोहित ने सिर्फ 241 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 88.6 रहा है। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

यशस्वी को देंगे ज्यादा मौके

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ कार्डिफ में मौजूद हैं। चयन मामलों से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि यशस्वी को लंबा मौका दिया जाए। उन्होंने तीन पारियों में दो शतक लगाए हैं। विश्व कप से पहले लगभग 20 वनडे मैच बाकी हैं। यशस्वी को ये सभी मैच खेलने का अवसर मिलना चाहिए। कोई भी रोहित से संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकता। लेकिन यह स्पष्ट है कि सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। रोहित के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला उन्हें स्वयं करना होगा।

तो यशस्वी से होगा अन्याय

सूत्रों के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और अगरकर इस मुद्दे पर एकमत हैं कि विराट कोहली अपनी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के कारण टीम में स्वतः चयन के हकदार हैं। रोहित के मामले में ऐसी स्थिति नहीं है। यह भी समझा जाता है कि यदि इंग्लैंड दौरे के बाद भी रोहित को टीम में बनाए रखा जाता है, तो यशस्वी को महत्वपूर्ण मैच अनुभव से वंचित होना पड़ेगा, जिसे चयनकर्ता उचित नहीं मानते।

टेस्ट में भी नहीं थी सहमति

गौरतलब है कि रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के मुद्दे पर भी चयन समिति और उनके बीच पूरी सहमति नहीं थी। चयन समिति के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे नहीं चाहते थे कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ दो मैच खेलने के बाद संन्यास का फैसला लें। वहीं, रोहित शर्मा के करीबी लोगों का दावा है कि उनका इरादा सिर्फ दो टेस्ट खेलने का कभी नहीं था और उन्होंने पूरी सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा था।

वनडे में रोहित का प्रदर्शन

मैच रन सर्वोच्च औसत 50/100

287 11757 264 48.58 62/33

————————–

सिक्सर किंग

वनडे में सर्वाधिक 364 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है। उनके अलावा पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी (351) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (331) ही तीन सौ से अधिक छक्के लगा पाए हैं।

तीसरे नंबर पर

भारत की ओर से सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक जड़ने में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। दिग्गज सचिन (18426 रन और 49 शतक) और कोहली (14867 रन और 54 शतक) ही आगे हैं।

FAQs

रोहित शर्मा का वनडे करियर कब खत्म हो सकता है?

रोहित शर्मा का वनडे करियर इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को खत्म हो सकता है।

यशस्वी जायसवाल को क्यों अवसर दिया जा रहा है?+



Leave a Comment