विश्व कप के नए प्रारूप पर एसोसिएट देश भड़के वनडे दुबई, एजेंसी। अगले
विश्व कप के नए प्रारूप पर एसोसिएट देश भड़के वनडे
दुबई, एजेंसी। अगले साल पुरुष वनडे विश्व कप के प्रारूप में किए गए बदलावों के बाद आईसीसी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएट देशों और विश्व खिलाड़ी संघ (डब्ल्यूसीए) ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह फैसला पहले उपलब्ध कराए गए अवसरों की मूल प्रकृति को ही बदल देता है।
प्रारूप में बदलाव
आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 14 ही बरकरार रखी है। यह फैसला 2021 में लिया गया था जबकि 2019 और 2023 के विश्व कप में केवल 10-10 टीमें शामिल थीं। हालांकि, अब प्रारूप में बदलाव के तहत अब 12वीं, 13वीं और 14वीं रैंकिंग वाली टीमों के बीच ‘सुपर सीरीज’ खेली जाएगी। इसमें शीर्ष पर रहने वाली टीम ही अगले चरण में पहुंचेगी।
खिलाड़ियों की चिंताएं
700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करने वाली डब्ल्यूसीए ने वेबसाइट पर बयान में कहा, आईसीसी के इस फैसले से पारदर्शिता, परामर्श प्रक्रिया और क्रिकेट के वैश्विक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। इतने बड़े बदलावों से पहले खिलाड़ियों और अन्य संबंधित पक्षों से पर्याप्त चर्चा नहीं की गई।
एसोसिएट देशों का विरोध
एसोसिएट देशों के कप्तानों ने भी इस पर नाराजगी जताई। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा, कई देशों के खिलाड़ियों के लिए वनडे विश्व कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि उनके करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य होता है। हम मानते हैं कि विश्व कप में जगह प्रदर्शन के आधार पर मिलनी चाहिए, लेकिन क्वालीफिकेशन ऐसा होना चाहिए जिससे सबसे बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का वास्तविक अवसर मिले।
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा, ऐसे फैसले एसोसिएट देशों के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलने के अवसर और कम कर देते हैं। यही मौके टीम को बेहतर बनाते हैं और अगली पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। अगर क्रिकेट को सचमुच वैश्विक खेल बनाना है तो अवसर बढ़ाने चाहिए, घटाने नहीं।
सामान्य प्रश्न
✦आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप में कितनी टीमों को शामिल रखने का निर्णय लिया है?−
आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 14 ही बरकरार रखी है।
✦डब्ल्यूसीए ने आईसीसी के निर्णय के बारे में क्या कहा?+