खेल : सात्विक-चिराग की जोड़ी हटी, सिंधु दूसरे दौर में, National Hindi News


सात्विक-चिराग की जोड़ी हटी, सिंधु दूसरे दौर में जापान ओपन -डेनमार्क के डेनियल-वेस्टरगार्ड

सात्विक-चिराग की जोड़ी हटी, सिंधु दूसरे दौर में जापान ओपन

-डेनमार्क के डेनियल-वेस्टरगार्ड के खिलाफ मुकाबला छोड़ा

-ध्रुव-तनीशा को जोड़ी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में

टोक्यो में हादसा

टोक्यो, एजेंसी। सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मैच के बीच से हटना पड़ा। हालांकि मंगलवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को हराकर महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

एक गेम हारकर हटे

एक गेम हारकर हटे : सात्विक-चिराग की विश्व में चौथे नंबर की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन जीतकर दो साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया था। फिर उन्होंने इंडोनेशिया ओपन में भाग नहीं लिया था। जापान ओपन में उन्होंने डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड से पहला गेम 19-21 से हारने के बाद हटने का फैसला किया।

सिंधु की सफलता

इससे पहले विश्व रैंकिंग में नंबर 10 पर काबिज सिंधु ने अपने सहज खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में विश्व रैंकिंग में नंबर 37 पर काबिज वोंग को 21-14, 21-11 से हराया। ध्रुव कपिला और तनीशा क्रैस्टो ने भी अपने मिश्रित युगल मुकाबले में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से पराजित करके दूसरे दौर में प्रवेश किया।

ये जोड़ियां हारकर बाहर

हालांकि रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे पहले ही दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 11-21, 10-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दूसरी ओर, पुरुष युगल में ए हरिहरन और एमआर अर्जुन की जोड़ी को भी पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ली जे हुई और यांग पो हुसान की चीनी ताईपेई की जोड़ी ने 21-13, 17-21, 21-7 से शिकस्त देकर बाहर किया।

चोट के कारण ‘चाइना ओपन’ से भी बाहर

भारतीय टीम के मुख्य युगल कोच टैन किम हर ने कहा कि सात्विक-चिराग की जोड़ी अगले सप्ताह होने वाले चाइना ओपन में हिस्सा नहीं लेगी। वह अगस्त में भारत में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए चोट से उबरने की प्रक्रिया पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा, सात्विक को ठीक होने में कुछ समय लगेगा। विश्व चैंपियनशिप से पहले हमें कम से कम चार सप्ताह का समय मिलेगा जिससे हम पुरानी लय हासिल कर सकते हैं।

सामान्य प्रश्न

सात्विक और चिराग क्यों हटे?

सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को जापान ओपन में मैच के बीच से हटना पड़ा।

पीवी सिंधु ने पहले दौर में किसका सामना किया?+



Leave a Comment