सिंधु ने जापान ओपन खिताब जीत इतिहास रचा 30 मैच अब तक अकाने-सिंधु में
सिंधु ने जापान ओपन खिताब जीत इतिहास रचा 30 मैच अब तक अकाने-सिंधु में हो चुके हैं
16 मैच सिंधु ने जबकि 14 यामागुची ने जीते हैं
06 पदक विश्व चैंपियनशिप में जीत चुकी हैं सिंधु
मेरे पास शब्द नहीं हैं क्योंकि पिछली जीत के बाद से 19 महीने बीत चुके थे। मुझे लगता है कि यह जीत मेरे लिए बहुत अहम थी क्योंकि फाइनल में खेलना या वहां तक पहुंचना एक बात है लेकिन जीतना और पोडियम पर खड़े होकर स्वर्ण पदक पाना बिल्कुल अलग बात है।
-पीवी सिंधु, भारतीय शटलर
विश्व चैंपियनशिप में उम्मीदें बढ़ीं
इस जीत से 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में सिंधु से रिकॉर्ड छठे पदक की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। सिंधु अब तक विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीत चुकी हैं जिनमें 2019 का ऐतिहासिक स्वर्ण भी है। अगर वह इस बार भी पदक जीतती हैं तो विश्व चैंपियनशिप में महिला एकल वर्ग में छह पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
टोक्यो, एजेंसी।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को जापान ओपन बैडमिंटन में इतिहास रच दिया। उन्होंने आक्रामक खेल के दम पर मेजबान खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराकर पहली बार इस सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
पहली भारतीय बनीं : इसके साथ ही वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गईं। 31 वर्षीय सिंधु ने लगातार आक्रमण के साथ-साथ बेहतरीन प्लेसमेंट और अहम पलों में संयम रखते हुए तीन बार की विश्व चैंपियन यामागुची को 21-17, 21-17 से शिकस्त दे दी। करीब दो साल में सिंधु का पहला खिताब है।
भारतीय खिलाड़ी ने शानदार सर्व और वॉली के साथ क्रॉस कोर्ट स्मैशों से यामागुची को परेशान किए रखा।
मुकाबले में जबरदस्त स्मैश के साथ-साथ सिंधु का नेट पर सटीक खेल भी निर्णायक साबित हुआ। सिंधु ने नेट पर भी चतुरता के साथ विपक्षी को नचाया और बेस लाइन पर भी उन पर हावी रहीं।
सात साल बाद बड़ी जीत
सिंधु ने अपना पिछला खिताब 2024 में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय में जीता था। जापान ओपन की यह जीत 2019 में विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने के बाद उनकी सबसे बड़ी खिताबी जीत है। यामागुची छठी बार जापान ओपन के फाइनल में खेल रहीं थीं जबकि सिंधु ने पिछले चार साल में किसी पूर्ण मैच में जापान की इस खिलाड़ी को नहीं हराया था। सिंधु ने किसी पूर्ण मैच में यामागुची को 2022 में थाईलैंड ओपन में हराया था।
लंबी रैली भी जीती
पहले गेम में ब्रेक के बाद सिंधु ने 36 शॉट की जबरदस्त रैली भी जीती। हालांकि फिर 38 शॉट की शानदार रैली में अंक नहीं ले सकीं। सिंधु ने दूसरे गेम में भी अपनी लय बनाए रखी। सिंधु ने बेहतरीन नेट शॉट, डीप फ्लैट पुश से भी अंक लिए। हालांकि यामागुची ने एक समय वापसी करके स्कोर 12-14 कर दिया। लेकिन नेट पर एक गलती ने उनकी लय तोड़ी। दो जोरदार स्मैश से सिंधु ने स्कोर 17-14 किया और फिर 19-17 तक पहुंचाया।
जापान की खिलाड़ी ने फिर नेट पर गलती करके सिंधु को तीन चैंपियनशिप अंक दे दिए। यामागुची ने रिटर्न बाहर मारकर खिताब सिंधु की झोली में डाल दिया।
सामान्य प्रश्न
✦पीवी सिंधु ने किस टूर्नामेंट का खिताब जीता?−
पीवी सिंधु ने जापान ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता।
✦सिंधु ने यामागुची को किस स्कोर से हराया?+
✦इस जीत से सिंधु की विश्व चैंपियनशिप में पदक की उम्मीदें क्या हैं?+