यूरोप की दो दिग्गज टीमों, स्पेन और बेल्जियम, के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रोमांचक मुकाबला होगा। स्पेन की ताकत उसका मजबूत डिफेंस है, जबकि बेल्जियम का आक्रामक खेल चुनौती पेश करेगा। दोनों टीमों के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों पर ध्यान रहेगा।
लांस एंजिल्सि, एजेंसी। यूरोप की दो दिग्गज टीमों के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रोमांचक जंग होगी। इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की रणनीति, कौशल और धैर्य की कड़ी परीक्षा होगी। एक ओर स्पेन का मजबूत डिफेंस है, तो दूसरी ओर बेल्जियम का धारदार आक्रमण। इस मुकाबले में निगाह स्पेन के युवा के लामिने यामाल और बेल्जियम की दीवार कहे जाने वाले रोमेलू लोकाकू पर रहेगी। खिताब की प्रबल दावेदार स्पेन के किले में सेंध लगाना बेल्जियम के लिए आसान नहीं होगा। कोच लुइस डे ला फुएंते की टीम ने अब तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। स्पेनिश टीम ने अपनी परंपरागत शैली के खेल टिकी-टाका (छोटे-छोटे पास) से विरोधियों को कोई मौका नहीं दिया है। खिलाड़ी वन-टच से कमाल कर रहे हैं। टीम ने बेहतरीन रणनीति, अनुशासित खेल और अभेद्य रक्षापंक्ति के दम पर कोई गोल नहीं गंवाया है। स्पेन की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत डिफेंस है जिसने विरोधी टीमों को लगभग कोई मौका नहीं दिया। टीम के विंगर निको विलियम्स मामूली चोट से उबर चुके हैं। उनके खेलने की पूरी संभावना है। इससे फुएंते के सामने दाएं फुल-बैक की पोजीशन को लेकर दुविधा होगी। मार्कोस योरेंटे की पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद पेड्रो पोरो की जगह शुरुआती एकादश में दावेदारी मजबूत है। रोड्री, मार्टिन और मिकेल मैरिनो पूरे रंग में हैं।
रेड डेविल्स का आक्रामक खेल
वहीं, रेड डेविल्स के नाम से मशहूर बेल्जियम ने अपने आक्रामक खेल से खुद को खतरनाक टीम के रूप में स्थापित किया है। रोमेलू लोकाकू जैसे स्टार खिलाड़ी टीम की रीढ हैं। अपने खेल से टीम में नया जोश भर रहे हैं। टीम लगातार 18 मैचों से अजेय हैं। टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ दक्षिणी कैलिफोर्निया पहुंची है। उसका लक्ष्य स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदकर आठ साल बाद अंतिम चार में जगह बनाकर पहली बार खिताब जीतने का होगा। हालांकि टीम को मिडफील्ड अमादू ओनाना के लिगामेंट की गंभीर चोट के कारण विश्व कप से बाहर होने से झटका लगा है। उनकी गैरमौजूदगी से बेल्जियम की मिडफील्ड की रक्षात्मक मजबूती पर असर पड़ेगा। डिफेंडर जेनो डेबास्ट का खेलना भी तय नहीं है। ऐसे में पूरा दारोमदार स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रूने पर रहेगा। बेल्जियम के लिए स्पेन के आक्रमण को रोकना चुनौतीपूर्ण होगा।
नंबर गेम
———————
-5 पिछले मुकाबलों में स्पेन में बेल्जियम को हराया है। इस दौरान स्पेन ने 13 गोल दागे और बेल्जियम ने सिर्फ एक किया
-6 साल बाद दोनों टीमें किसी मुकाबले में खेलेंगी, 2016 में खेले गए मैत्री मैच में स्पेन ने बेल्जियम को 2-0 से हराया था
-6 लगातार मुकाबलों से स्पेनिश टीम ने कोई गोल नहीं गंवाया है जो विश्व कप में रिकॉर्ड है
-13 में से 12 गोल बेल्जियम में पिछले तीन मुकाबलों में दागे हैं। जबकि स्पेन ने अब तक नौ गोल किए हैं और गंवाया कोई नहीं
——————————
आमने-सामने
कुल मैच : 22
स्पेन जीता : 12
बेल्जियम जीता : 5
विश्व कप में 36 साल बाद टक्कर
दोनों टीमें विश्व कप में 36 साल में पहली जबकि कुल तीसरी बार विश्व कप में टकराएंगी। इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में से दोनों ने एक-एक जीता है। पहली बार 1986 में क्वार्टर फाइनल में सामना हुआ था, जो निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। फिर पेनाल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने जीत दर्ज की थी। वहीं 1990 में ग्रुप चरण में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया था।
सिमोन की दीवार
बेल्जियम के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्पेन की अभेद्य दीवार यानी की गोलकीपर उनाई सिमोन को भेदना होगा। उनाई ने विश्व कप में 609 मिनट से कोई गोल नहीं गंवाया है यह रिकॉर्ड है। यह क्रम 2022 विश्व कप से शुरू हुआ था। वह इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा (517 मिनट) को काफी पीछे छोड़ चुके हैं। मौजदा टूर्नामेंट में इकलौते गोलकीपर हैं जिनका 100 प्रतिशत सेव प्रतिशत है। उन्होंने गोल पर आए सभी छह शॉट रोके हैं।
स्पेन जीता तो बनेगा रिकॉर्ड
स्पेन की टीम अगर यह मैच जीतती है तो वह अपने फुटबॉल इतिहास में सबसे लंबे समय तक अजेय रहने का रिकॉर्ड बना लेगा। वह अब तक 35 मैचों (26 जीत, 9 ड्रॉ) से अजेय है। टीम (2007-2009, 2018-2021) में 35 मैच में अजेय रहने रिकॉर्ड तोड़ देगी। यहीं नहीं वह पिछले 16 साल मे मौजूदा यूरो चैंपियन के रूप में क्वार्टर फाइनल खेलने वाली पहली टीम होगी।
3 रैंकिंग 8
1 खिताब तीसरा स्थान
—————————
रात : 12:30 बजे से
सामान्य प्रश्न
✦स्पेन और बेल्जियम के बीच कौन सा मुकाबला हो रहा है?−
स्पेन और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला हो रहा है।
✦स्पेन की टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या है?+
✦क्या बेल्जियम की मिडफील्ड में कोई खिलाड़ी चोटिल है?+