गुरिंदरवीर की सफलता पर श्रेय लेने की राजनीति?:विजेंदर ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- संघर्ष के समय समर्थन करें – Vijender Singh Slams Punjab Government Over ‘credit-taking’ After Gurindervir Singh’s Record-breaking Success
{“_id”:”6a157f5df287cbdb8e06359d”,”slug”:”vijender-singh-slams-punjab-government-over-credit-taking-after-gurindervir-singh-s-record-breaking-success-2026-05-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गुरिंदरवीर की सफलता पर श्रेय लेने की राजनीति?: विजेंदर ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- संघर्ष के समय समर्थन करें”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
विजेंदर, गुरिंदरवीर और भगवंत मान – फोटो : ANI
विस्तार
ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पंजाब सरकार पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह टिप्पणी स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद की, जिन्होंने हाल ही में पुरुष 100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकारें खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न तो मनाती हैं, लेकिन उनके संघर्ष के दौरान जरूरी सुविधाएं और समर्थन उपलब्ध नहीं करातीं।