गुरुग्राम:बन रहे फ्लाईओवर से लोहे का सरिया नीचे गुजर रही गाड़ी पर गिरा, छत को चीरते हुए सीट तक पहुंचा, Video – An Iron Rod Fell From An Under-construction Flyover Onto A Passing Vehicle


निर्माणाधीन गुरुग्राम पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लोहे का सरिया एक कार पर आ गिरा। सरिया गाड़ी की छत को चीरते हुए सीट तक जा पहुंचा। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल ड्राइवर सवार था। गनीमत रही कि ड्राइवर के साथ पैसेंजर सीट पर कोई भी मौजूद नहीं था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज आंधी के दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर से भारी लोहे का सरिया नीचे सड़क पर खड़ी एक गाड़ी पर आ गिरा। सरिया गाड़ी की छत को चीरते हुए सीधे सीट तक जा पहुंचा। यह सरिया उस स्थान पर गिरा जहां आमतौर पर यात्री बैठते हैं। 

जिस समय यह घटना हुई, उस गाड़ी में केवल ड्राइवर ही सवार था। यदि कोई अन्य यात्री भी मौजूद होता, तो यह एक गंभीर दुर्घटना का रूप ले सकती थी। गनीमत रही कि सरिया ड्राइवर की सीट के पास गिरा और किसी भी प्रकार की चोट लगने से बचा। 


Leave a Comment