गुरुग्राम बनेगा नया स्काईस्क्रैपर हब? बुर्ज खलीफा को टक्कर देने की तैयारी


गुरुग्राम में भारत की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत बनाने की योजना है. बताया जा रहा है कि इसकी ऊंचाई 620 से 700 मीटर तक हो सकती है. ये प्रोजेक्ट हरियाणा के ग्लोबल सिटी के तहत HSIIDC के तरफ से विकसित किया जा रहा है. इसमें ऑफिस, रेजिडेंस, होटल और कमर्शियल स्पेस शामिल होंगे. द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनने वाला ये टावर भारत की स्काईलाइन बदल सकता है. इससे निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञ इसे भारत के भविष्य के स्मार्ट शहरी विकास की बड़ी पहल मान रहे हैं.


Leave a Comment